Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: धान खरीदी के लिए बारदाना मंगाना किसानों के साथ अन्याय है -राजेश गुप्ता

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Dec 4, 2021
राजनांदगाँव हेमंत वर्मा संवाददाता। प्रदेेश भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ संगठन के प्रांतीय प्रतिनिधि व युवा भाजपा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को किसानों के साथ अन्याय करने वाली सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस की यह सरकार इतनी गिर गई है कि जूट मिलों से बारदाना तक नही खरीद पा रही व धान खरीदी के लिए किसानोंं से 50 प्रतिशत बारदाना की मांग कर रही है । भूपेश सरकार की इस तुगलकी मांग से किसानों में काफी नारजगी है और उन्हे आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने को तत्पर है । किसानों का कहना है कि भाजपा की डॉ. रमन सिंह सरकार 15 वर्षो तक रही लेकिन कभी भी वह कांग्रेस की जोगी सरकार की तरह धान को पानी में भिगो-भिगो कर नही खरीदा और न ही भूपेश बघेल सरकार की तरह किसानों से धान खरीदी के लिए बारदाना मंगाए भूपेश सरकार की इस तुगलकी फरमान के चलते किसानों को बाजार से दुगुने तिगुने दाम पर बारदाना खरीदी करना पड़ रह है,सरकार की इस लापरवाही से काला बाजारी बढ़ रही है । भाजपा नेता श्री अग्रहरि ने आगे कहा कि एक तो भूपेश सरकार ने एक- डेढ़ महिने देरी से धान खरीदी शुरू की ऊपर से किसानों पर बारदाना लाने का बोझ लाद दिया है । इधर मौसम की खराबी के चलते बारिश होने से किसानों के धान भीग गये है किसानों द्वारा धान बेचने जाने पर नमी होने की बात कह कर लौटा दिया जा रहा है, इससे किसानों को नुकसानी हो रही है । देरी से धान खरीदी किये जाने के बाद भी सरकार द्वारा धान खरीदी केन्द्रो में बेहतर व्यवस्था उपलब्ध नही कराई है वहां अव्यवस्था का आलम है । बोआई के समय सही वक्त पर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नही करा पाना व अब खरीदी के समय बारदाना सहित समुचित व्यवस्था उपब्ध नही करा पाना भूपेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें