: रूपयों के लालच में वृद्ध व्यक्ति की हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल
Sun, Oct 6, 2024
रायगढ़ - आसान रूपयों के लालच में आकर योजनाबद्ध तरीके से वृद्ध व्यक्ति के नृशंस हत्या करने के आरोपी को जूटमिल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि गत दिवस 26 सितंबर के सुबह थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को सूचना मिली कि बाजीराव पारा गंधरी पुलिया के पास रहने वाले रमेश तिवारी उर्फ बब्बू महाराज (62 वर्ष) की उसके घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के साथ एडिशनल एसपी , हेडक्वार्टर डीएसपी तथा साइबर सेल डीएसपी , साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट , फिंगर प्रिंट्स की टीम और डॉग स्क्वाड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया । मृतक के घर काम करने वाली बाई- श्रीमती साधमती यादव (60 वर्ष) निवासी मौदहापारा जूटमिल ने बताई कि रोजाना की तरह सुबह आठ बजे बब्बू महाराज के घर काम करने पहुंची तो सामने आंगन का गेट भीतर से बंद था , तब पड़ोसियों की मदद से घर में प्रवेश करने पर पता चला कि बब्बू महाराज की हत्या हो चुकी है। पुलिस टीम ने घर के सभी कमरों की बारिकी से तलाशी ली गई , जिसमें घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और मॉडेम गायब मिला जो आरोपी द्वारा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से निकाल ले गया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी पर हत्या और साक्ष्य छिपाये जाने का (अपराध क्रमांक 420/2024 धारा 103(1) , 238 बीएनएस अपराध पंजीबद्ध किया गया। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के नेतृत्व में हेडक्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक , साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय , थाना प्रभारी जूटमिल के साथ साइबर सेल , थाना जूटमिल और दीगर थाना स्टाफ की अलग-अलग टीम बनाकर सभी को अलग-अलग कार्यों में लगाया गया। गठित टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर घटनास्थल सुरक्षित रखकर सिलसिलेवार तरीके से संदेहियों से पूछताछ , घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सभी एंगल पर हत्याकांड की जांच की जा रही थी। घटनास्थल से गायब डीवीआर को तलाश के लिये पुलिस टीम मृतक के घर के पीछे रेलवे ट्रैक के दोनों ओर काफी खोजबीन किया गया तथा नाला और आसपास सफाईकर्मियों की मदद से डीवीआर की खोजबीन जारी रखे हुये थी। आरोपी ने बताया उसे जानकारी थी कि बब्बू महाराज लोगों को रूपये उधार में देता था इसलिये बब्बू महाराज के पास काफी रूपये होने के अंदेशा हुआ और इनसे रूपये चुराने का योजना बनाकर घटना दिनांक 25 सितंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे बब्बू महाराज के घर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर घुसा और घर के आखरी वाले कमरे के नीचे पलंग में जाकर छिप गया था। बब्बू महाराज रात करीब नौ बजे आकर खाना बनाया और खाकर लेटा हुआ था , रात्रि करीब पौने बारह बजे मौका देखकर आरोपी दीपक यादव ने ड्रेसिंग टेबल के दराज (प्लाई लकड़ी का) निकालकर सोये अवस्था में बब्बू महाराज के सिर पर वार किया जिससे बब्बू महाराज जग गया और दोनों के बीच काफी संघर्ष हुआ। आरोपी ने कुर्सी से चोट पहुंचाया और अंतत: गमछा से फंदा बनाकर बब्बू महाराज का गला में खींचकर हत्या कर दिया और फिर तकिया के नीचे रखे चाबी से अलमारी को खोलकर अलमारी में रखे 10,500 रूपये चोरी किया। मकान से जाते समय कमरे से डीवीआर वायर को कटर से कटकर डीवीआर और मॉडेम को थैले मे लेकर मृतक के घर के पीछे रेल पटरी के किनारे घास के बीच में डीवीआर , मॉडेम के थैले को छुपा कर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर डीवीआर , मॉडेम थैले की जप्ती की गई है तथा आरोपी से चुराई 10,500 रूपये और घटना में प्रयुक्त गमछा , घटना समय पहने कपड़े बरामद किये गये हैं । आरोपी दीपक यादव पिता स्व. मिलाऊ राम यादव उम्र 41 वर्ष निवासी बाजीराव मोदहापारा थाना जूटमिल , जिला रायगढ़ को पुलिस ने हत्या के अपराध में विधिवत गिरफ्तार का माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना जूटमिल एवं साइबर सेल स्टाफ के साथ गठित टीम ने इस जटिल हत्याकांड का शीघ्र ही सटीकता से खुलासा किया। इस हत्याकांड के खुलासे में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम , डीएसपी अखिलेश कौशिक , डीएसपी अभिनव उपाध्याय , निरीक्षक मोहन भारद्वाज , उप निरीक्षक गिरधारी साव , प्रधान आरक्षक सतीश पाठक , कृष्ण कुमार गुप्ता , रामनाथ बनर्जी , खीरेंद्र जलतारे , दिलदार कुरैशी , शिव वर्मा , आरक्षक विकास सिंह , तरुण महिलाने , सुशील यादव , जितेश्वर चौहान , नरेश रजत , लखेश्वर पुरसेठ , शशि भूषण साहू , बंसी रात्रे तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह , बृजलाल गुर्जर , रेणु मंडावी सिंह , आरक्षक धनंजय कश्यप , रविंद्र गुप्ता , प्रशांत पंडा , महेश पंडा , पुष्पेंद्र जटवार , जगमोहन ओग्रे , विकास प्रधान , विक्रम सिंह , नवीन शुक्ला , प्रताप बेहरा , परमानंद पटेल , सुदर्शन पांडे (छसबल) , महिला आरक्षक मेनका चौहान और धनुर्जय चंद बेहरा (पुसौर) , उत्तम सारथी (कोतवाली) , अखिलेश कुशवाहा (कोतरारोड़) सहित थाना जूटमिल , साइबर सेल के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: भारतीय संस्कृति की विदेशों में भी काफी पहचान है - अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि
Mon, Sep 16, 2024
रायगढ़ - चक्रधर समारोह जैसे बहुत ही महत्वपूर्ण महोत्सव में मुझे निमंत्रण मिला है। लगभग तीस साल से मैनें भारत में नृत्य नही किया है और वह मौका आज यहां से शुरू हो रहा है। भगवान गणेशजी की याद में मै यहां भरतनाट्यम में नृत्य की प्रस्तुती दूंगी। मै चार शास्त्रीय नृत्य शैली में मैने शिक्षा प्राप्त की है , जिसे मै परफार्म कर सकती हूं और लोगों को सीखा भी सकती हूं। महाराजा चक्रधर सिंह ने कत्थक में महारत हासिल की थी इसकी जानकारी मुझे मिली है। मै बहुत खुश हूं कि क्लासिकल डांस को यहां इतने अच्छे तरीके से पेश किया जा रहा है। इस चक्रधर समारोह में मेरा पहला परफॉर्मेंस होगी , यहां आडिएंस उन्हें जरूर स्वीकार करेगी और पसंद करेगी। वर्ष 2024 मेरे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण साल होगा , आज मैं यहां जो प्रस्तुति देने जा रही हूं वो रायगढ़वासियों के लिये सरप्राईज होगा।
उक्त बातें मशहूर सिने तारिका मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने कार्यक्रम भरतनाट्यम से पहले आज होटल ट्रिनीटी में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कही। उन्होंने कहा कि भारत से माईग्रेड करने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। माता , पिता , छोटे बच्चे , लड़के , लडकियां भी शास्त्रीय संगीत में दिलचस्पी रखते हैं। मैने तीन अलग शैलियों में नृत्य की शिक्षा दी है। छोटे से लेकर बड़े लोगों को कत्थक , भरतनाट्यम और ओडिसी इसके अलावा दो तीन अलग तरीके से नृत्य को आगे बढाया है।मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि वर्ष 1995 में अमेरिका में रहने वाले हर्ष से मेरी मुलाकात हुई और मुझे लगा यही मेरे लिये सही लाईफ पार्टनर है। उन्होंने मेरी रिक्वेट पर एक साल इंडिया में आकर अपने करियर को आगे बढ़ाने कोशिश की सिर्फ मेरी वजह से ताकि मै अपने रूट के साथ जुडी रहूं और यहां एक्टिंग , डांसिंग कर रही थी उसे मै ना छोडूं। लेकिन एक साल के अंदर यहां का माहौल , करप्शन वो उसे झेल नही पाये और उसके बाद वे अमेरिका शिफ्ट हो गये , अमेरिका का सफर बहुत अच्छा है और अभी भी वहां उनका घर है। उन्होंने बताया कि वे अमेरिका में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रही हैं , वहां नृत्य का स्कूल स्थापित किया है। भारतीय संस्कृति की विदेशों में भी काफी पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि चार शास्त्रीय नृत्य शैली में शिक्षा लेने के बाद वें केवल भरतनाट्यम प्रदर्शन करती हैं , बल्कि सिखाती हुये कोरियोग्राफी भी करती हैं। भले ही वे हिंदुस्तान की सरजमीं से निकलकर अपने परिवार के साथ अमेरिका में बसती हैं , मगर उनके दिल में भारत और यहां के लोग बसते हैं। अभिनेत्री मीनाक्षी ने कहा कि पूरे परिवार के सपोर्ट और मोटिवेशन के साथ वे इस उम्र में फिर से भारत आई हैं और इस इंटरटेरमेंट इंडस्टीज में फिर से जागरूक होकर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। पहले की फिल्म और आज की फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि इनमें कोई फर्क नही है पहले की फिल्म की तरह आज की फिल्म है लोगों को रिझाने के लिये , पैसे बनाने के लिये , खुद को मीडिया में रखने के लिये। टेक्नालॉजी बदल गया है, स्टोरी आईडिया बदल चुका है। कत्थक , भरत नाट्यम और ओडिसी नृत्य में पारंगत मीनाक्षी शेषाद्री ने बताया कि वे जयपुर और लखनऊ घराने से जुड़ी हुई हैं , आज जब रायगढ़ पहुंची तो उन्हें रायगढ़ घराने की जानकारी मिली। महाराजा चक्रधर सिंह की उनकी अलग नृत्य शैली है , जिसे रायगढ़ घराने के रूप में जाना जाता है। एक सवाल के जवाब में मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि उसे राजनीति में आने का कोई शौक नहीं है। हालांकि उन्हें कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिये ऑफर किया गया था , लेकिन उन्होंने इससे दूरी बना ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे पहले भी राजनीति नही की और भविष्य में भी इसमें नही जायेंगी। कोलकाता में हुये दुष्कर्म काण्ड की तीखी आलोचना करते हुये उन्होंने कहा कि फिल्म दामिनी में मेरा मेन पात्र था वो एक ऐसी औरत का था जो किसी के साथ नाइंसाफी हुई थी उसके लिये वह अपने परिवार को छोड़कर लड़ी। कई लोगों को लगता है मीनाक्षी ही दामिनी है और दामिनी ही मीनाक्षी है। कोलकाता में जो हुआ वह बहुत ही गलत हुआ , हर तरीके से गलत हुआ। मेरा यह कहना है कि हे भगवान इस दुनियां में देर है या ये अंधेर लगातार रहेगा। मीनाक्षी ने गंभीर लहजे में कहा कि काश वे फ़िल्म दामिनी के अपने किरदार की तरह सक्षम और सबल होती तो महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन जरूर लेती। उन्होंने भारत में बढ़ रहे गैंगरेप घटना की तल्ख शब्दों में निंदा करते हुये यह भी कहा कि ये कलयुग , सतयुग कब आयेगा। इसके अलावा उन्होंने भारतीय फिल्मों के बदलते दौर में नृत्य , संगीत और अभिनय को बढ़ावा मिलने की पुरजोर वकालत भी की।
: अपहरण - दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी जेल दाखिल
Tue, Jul 16, 2024
रायगढ़ - नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतरा रोड पुलिस ने नवागढ़ ( जांजगीर) पुलिस के सहयोग से अपहरण , दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर गुम नाबालिक की खोज में कोतरा रोड पुलिस को पिछले डेढ़ साल से लापता बालिका को ढूंढ निकालने में सफलता मिली है। विगत दिवस 08 जुलाई 2024 को कोतरा रोड पुलिस द्वारा गुम बालिका को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया था , जबकि बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी युवक फरार था। गुम बालिका के संबंध में 12 सितंबर 2022 को थाना कोतरारोड़ में बालिका के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09 सितंबर को बालिका स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी और शाम तक वापस नहीं आई। बालिका के पिता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 252/2022 धारा 363 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीकृत कर गुम बालिका को पता तलाश में लिया गया। पतासाजी के क्रम में बालिका के परिजन , सहेलियों से पूछताछ करने पर बालिका के जिला जांजगीर चांपा थाना नवागढ़ क्षेत्र के युवक परमेश्वर अजगल्ले के साथ मित्रता होने की जानकारी मिली। संदेही युवक और बालिका मोबाइल बंद कर छिप कर रहे थे , दोनों के रहने के स्थान की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही थी। गुम इंसान की खोज के विशेष अभियान में थाना प्रभारी कोतरा रोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा लंबित गुम नाबालिगों की खोज के लिये नये सिरे से मुखबिरों को एक्टिव कर जानकारी ली गई। जिसमें संदेही परमेश्वर अजगल्ले के गांव में देखे जाने की जानकारी मिली जिस पर तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक करुणेश राय के साथ टीम जांजगीर चांपा रवाना किया गया। कोतरा रोड पुलिस द्वारा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक भास्कर शर्मा व उनके स्टाफ के साथ संदेही के घर दबिश दिया गया। संदेही परमेश्वर अजगल्ले के घर पर गुम बालिका मिली जिसे साथ रायगढ़ लाया गया , जबकि आरोपी युवक फरार था। बालिका ने अपने कथन में संदेही परमेश्वर अजगल्ले से बातचीत और प्रेम संबंध होने की जानकारी दी और 09 सितंबर 2022 को परमेश्वर द्वारा शादी का झांसा देकर रेलवे स्टेशन रायगढ़ बुलाकर ट्रेन में बिठाकर दिल्ली ले जाना और किराया मकान में रखकर शारीरिक संबंध बनाना बतायी। उसके बाद बालिका को गांव में छोड़कर परमेश्वर अलगल्ले काम करने उड़ीसा चला गया था। बालिका के कथन , मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 366 , 376 आईपीसी 4 , 6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर बालिका का बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराया गया। वहीं फरार आरोपी को आज नवागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी परमेश्वर अजकल्ले पिता शत्रुघन अजगले उम्र 23 वर्ष निवासी थाना क्षेत्र नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी , मेडिकल आदि की औपचारिकतायें पूर्ण कर कोतरा रोड पुलिस ने आज आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में बालिका की पतासाजी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरा रोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय , बाबूलाल पटेल , आरक्षक कमलेश सागर एवं थाना प्रभारी नवागढ़ (जांजगीर) भास्कर शर्मा व नवागढ़ थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।