: भूमि विवाद को ले फल व्यवसायी की गो’ली मार ह’त्या
Thu, Nov 23, 2023
सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्माइलचक गांव स्थित निर्माणाधीन फोरलेन के समीप एक फल व्यवसायी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है. उसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई है. मृतक की पहचान जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्माइलचक गांव निवासी हरिहर साह के 18 वर्षीय पुत्र ओनम कुमार के रूप में की गई है. इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गया. वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद इस घटना की सूचना सोनपुर पुलिस को दी गई.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सोनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही थी. इस मामले में सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर यह घटना घटित हुई है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि हरिहर साह लंबे समय से अपनी पुस्तैनी जमीन को जोत-बो रहे थे. जबकि गांव के कुछ लोगों के द्वारा जमीन पर दावा किया जा रहा था. जिसको लेकर उनके बीच बराबर विवाद और झगड़े होते रहते थे. आज उसी विवाद को लेकर उनके पुत्र की गोली मारकर हत्या की गई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की मंगल कामना, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, Nov 20, 2023
सारण :- जिले के सदर प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धाभाव से मनाया गया। चार दिवसीय छठ महापर्व का सबसे बड़ा दिन षष्ठी तिथि होती है। इस दिन छठ महापर्व का सुबह अर्घ्य होता है।*👉🏻 *प्रखंड के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।*
*प्रखंड के बसाढ़ी वार्ड नंबर: - 03 सहित अन्य घाटों पर व्रतियों ने जाकर पानी के बहते स्रोतों में खड़े हुए और जब सूर्य भगवान दिखाई दिये तो सब व्रतियों अर्घ्य दिया।इस दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा से लेकर हर पहलू पर खास इंतजाम किए गए हैं। छठ पूजा के लिए सभी घाटों पर सैकड़ों कार्यकर्ता तैनात हैं। आज के उदीयमान सूर्य के अर्घ्य देने के साथ सूर्योपासना का यह महा पर्व संपन्न हो गया*
: घर के बरामदे में सोये वृद्ध की गला रेतकर हत्या ; परिवार में मातम
Mon, Nov 20, 2023
सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की सोये अवस्था में ही गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृत वृद्ध की पहचान जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत दंदासपुर गांव निवासी दीप नारायण महतो के साठ वर्षीय पुत्र रामचंद्र महतो के रूप में की गई है. घर के बरामदे में उन्हें मृत पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया.
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची जनता बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस मामले में पूछे जाने पर जनता बाजार थाना अध्यक्ष ने बताया कि घर के बरामदे में सोए 60 वर्षीय रामचंद्र महतो की गला रेतकर हत्या की गई है. हत्या के कारणों की जानकारी प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
वहीं दूसरी घटना में जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत नवादा गांव में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी गजेंद्र सिंह की मौके पर मौत हुई है. वही दूसरे पक्ष से संजीव सिंह का उपचार चल रहा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.