Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बरपाली में किसान सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम का हुवा आयोजन अपेक्स बैंक रायपुर के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर पहुचे मुख्य अतिथि

कोरबा । कोरबा के ग्राम बरपाली में सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बरपाली द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में अपेक्स बैंक रायपुर के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर व प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का करमा नृतक दल, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया ।तत्पश्चात अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को केला ओर धान से तौल कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले 3 वर्षों से छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पहला निर्णय किसानों के हित में लिया था। लगातार मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों के हित में कार्य किए जा रहे हैं इस कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बरपाली करतला झेत्र के कर्मचारी,सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कर्मचारी ,सहकारी कंप्यूटर ऑपरेटर के पदाधिकारी कर्मचारी , एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित कोरबा सुसील जोशी जी के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुवा जिसमे भारी संख्या में किसान कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें