: रोजगार की मांग पर भू विस्थापित किसानों के 1 दिसंबर को कुसमुंडा खदान बंद के समर्थन में किसान सभा ने बैठक कर हड़ताल को सफल करने की अपील की
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Dec 1, 2021
एक माह से एसईसीएल कुसमुंडा मुख्यालय के सामने भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के बेनर तले रोजगार की मांग को लेकर धरने पर बैठे भू विस्थापित किसानों के द्वारा 1 दिसंबर को कुसमुंडा खदान बंद को सफल बनाने के लिए किसान सभा की बैठक हुई बैठक में किसान सभा ने हड़ताल को सफल करने के लिए रणनीति बनाई।
कुसमुंडा क्षेत्र के भू विस्थापित 31 अक्टूबर को 12 घंटे कुसमुंडा खदान को पूर्ण रूप से बंद करने के बाद राधेश्याम कश्यप, दामोदर श्याम,रेशम यादव के नेतृत्व में रोजगार की मांग को लेकर रोजगार एकता संघ के बेनर तले तंबू तान कर बैठे हैं आंदोलन के शुरू से माकपा, किसान सभा आंदोलन में शामिल होकर भू विस्थापितों का हौसला बढ़ा रहे है एस ई सी एल के कुसमुंडा मुख्यालय के सामने 30 दिन से धरने पर भू विस्थापित किसान बैठे हैं। और 1 दिसंबर को कुसमुंडा खदान बंद करने की घोषणा की है हड़ताल के समर्थन में किसान सभा की बैठक हुई बैठक में प्रमुख रूप से प्रशांत झा,जवाहर सिंह कंवर, दीपक साहू,जय कौशिक के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में किसान सभा ने हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन