Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: एकमुश्त दो वर्ष का बकाया बोनस मिलने पर किसानों को होठों पर खिली मुस्कान

*महिला कृषक उमा देवी को बोनस राशि के रूप में मिली 91 हजार से अधिक राशि* *मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्र एवं राज्य शासन को दिया धन्यवाद* कोरबा 28 दिसंबर 2023/ राज्य शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान खरीदी का बकाया बोनस राशि एकमुश्त प्रदान कर किसानों को खुशियों की सौगात दी है। एक साथ दो वर्ष की बकाया बोनस राशि प्राप्त होने से कृषक वर्ग में उत्साह की लहर व्याप्त है। उनके चेहरे पर प्रसन्नता व होठों पर मुस्कान छाई है। प्रदेश के अन्य जिलों की भांति कोरबा जिले के किसानों के जीवन में भी बोनस राशि मिलने से खुशहाली आई है। जिले के किसानों ने प्रदेश में नए सरकार के गठन होने के साथ ही लंबित बोनस मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इन्हीं लाभान्वित कृषकों में ग्राम जवाली की महिला कृषक श्रीमती उमादेवी को दो वर्षों का धान के बकाया बोनस के तौर पर 91 हजार 080 रुपए मिले हैं। डीबीटी के रूप में जैसे ही यह राशि उनके खाते में अंतरित हुई उनका हृदय खुशी एवं संतुष्टि के भाव से भर उठा। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से उन्हें इस लंबित बोनस के मिलने का इंतिजार था। यह सब प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनहितैषी सोच से ही संभव हुआ है। प्रदेश सरकार ने अपनी घोषणा में धान का बकाया बोनस देने की बात कही थी। जिसे उन्होंने सरकार गठन के कुछ ही दिनों में पूर्ण किया। इससे उन्हें अत्याधिक खुशी हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि इस बोनस राशि से खेती के काम और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें