Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अमोरा उपकेन्द्र में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - समीपस्थ नवागढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र महंत के उपकेन्द्र अमोरा में विधिवत पूजा पाठ कर आज से धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान खरीदी शुभारंभ के प्रथम दिवस कुल 446 बोरी यानि 178.40 क्विंटल धान खरीदी की गई , जिसमें सर्वप्रथम अमोरा के किसान जुड़ावन पटेल पिता बेदराम पटेल के 149 बोरी यानि 59.60 क्विंटल धान का खरीदी हुआ। इसके अलावा पांच अन्य किसानों नेतराम /सिद्ध राम , मोतीलाल /बेदराम , राम प्यारी /जीवन लाल , दिनेश कुमार/कलेश्वर और जीवन लाल /बोधीराम का भी धान खरीदी किया गया। वहीं धान खरीदी उपकेन्द्र अमोरा के मुंशी भूपेन्द्र यादव ने बताया कि इस बार अभी तक विभागीय सूचना के आधार पर 31 जनवरी तक बायोमेट्रिक के तहत सत्रह प्रतिशत नमी के साथ धान खरीदी की जायेगी। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो , इसके लिये शासन प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था के साथ स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। धान खरीदी शुभारंभ के अवसर पर मंडी अध्यक्ष विजय तिवारी, संस्था प्रबंधक रविशंकर राठौर , धान खरीदी प्रभारी राघवेन्द्र सिंह , कम्प्यूटर आपरेटर कामिनी सिंह , पटवारी गोपाल राठौर , सरपंच शिवचरण सूर्यवंशी , भूपेंद्र (सोनू) यादव , लाला मरावी , बजरंग साहू , सुखसागर कश्यप गोवर्धन यादव , जुड़ावन पटेल , मोतीलाल पटेल , अशोक साहू , गुड्डा कश्यप , कुंजबिहारी कश्यप एवं समस्त किसान विशेष रूप से उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें