: श्रावण सहानी जी ने ली पूर्वांचल विकास समिति बालको में वार्षिक सदस्यता समर्थकों ने दी बधाई
Sun, Sep 19, 2021
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बाल्को नगर में पूर्वांचल विकास समिति बालको इकाई में इन दिनों बड़ी संख्या में पूर्वांचल से जुड़े लोगों ने अपनी सदस्यता लेनी प्रारंभ कर दी है इसी कड़ी में श्रावण साहनी जी ने पूर्वांचल विकास समिति बाल्को अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा के कर कमलों द्वारा वार्षिक सदस्यता ग्रहण की जिसे लेकर जहां पूर्वांचल विकास समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है, तो वहीं उनके समर्थकों ने भी उन्हें फोन कर व मिलकर उन्हें इस हेतू बधाई दी है।