: बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार तीन आरोपी जेल दाखिल
Wed, Sep 25, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना लवन पुलिस ने नगर के विभिन्न स्थानों से बटनदार चाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय मेंपेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार "ऑपरेशन विश्वास" के तहत थाना लवन पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत जुआ , सट्टा , अवैध रूप से शराब बिक्री जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। साथ ही अपराधिक तत्वों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र अंतर्गत ग्रामों में एवं लवन नगर के विभिन्न वार्ड में सतत पेट्रोलिंग भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना लवन से सहायक उपनिरीक्षक नवीन शुक्ला , मोहित मलिक , आरक्षक केशव भट्ट , महेश भारती एवं अजय बंजारे की पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान लवन नगर के विभिन्न वार्ड में धारदार हथियार रखे हुये तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को लवन नगर में क्रमशः महामाया मंदिर रोड तालाब पार , नया बस स्टैण्ड एवं अहिल्दा मोड़ में धारदार , बटन वाले चाकू के साथ पकड़ा गया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपीगण -साहिल उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 लवन थाना लवन , शुभम उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 लवन थाना लवन और राजेश उर्फ गोली उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 लवन थाना लवन जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)
: लाठी डण्डे से मारपीट कर युवक की हत्या करने के दो आरोपी जेल दाखिल
Mon, Sep 23, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - ढाबा में जाकर गुटखा और खाना खाने के पश्चात पैसा नहीं देने से आवेश में आकर लाठी डण्डे से मारपीट करते हुये टायर दुकान में काम करने वाले युवक की हत्या करने के दो आरोपियों को थाना सुहेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में शामिल एक आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 19 सितम्बर की रात्रि लगभग दस बजे ग्राम हिरमी में अपना ढाबा संचालक जग्गू उर्फ जागेश्वर द्वारा अपने दो अन्य सहयोगी आरोपियों के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास स्थित पी०एस० टायर दुकान में काम करने वाले संजीव पासवान के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्का लात एवं लाठी डंडा से गंभीर रुप से मारपीट किया गया था। मारपीट की सूचना पर थाना सुहेला पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घायल संजीव पासवान को ईलाज हेतु रायपुर नारायणा हास्पिटल पहुंचाया गया , जहां घायल की मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर जिला रायपुर में संबंधित थाना मौदहापारा रायपुर द्वारा मृतक का शव पंचनामा कार्यवाही संपन्न किया गया। तत्पश्चात युवक की मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना सुहेला में अपराध क्रमांक 236/2024 धारा 103 , 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा फोरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी के साथ मिलकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण का साक्ष्य एकत्रित किया गया। पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का पतातलाश किया जा रहा था , जिसमें आरोपियों के उड़ीसा भागने के फिराक में होने का पता चला। जानकारी मिलने पर थाना सुहेला से निरीक्षक लखेश केंवट , प्रधान आरक्षक पुरेंन्द्र साहू , महिला प्रधान आरक्षक जागेश्वरी वर्मा , आरक्षक सुरेश वर्मा , दिनेश चंद्रवंशी एवं केशरी नंदन वर्मा की पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल बलौदाबाजार की मदद से आरोपियों को कोंडागांव से हिरासत में लिया गया। मामले के संबंध में विस्तृत पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की घटना का मुख्य तथ्य सामने लाते हुये बताया कि मृतक संजीव पासवान आये दिन ढाबा में आकर गुटखा और खाना खा लेता था और पैसा नहीं देता था। आरोपियों द्वारा पैसा मांगने पर भी मृतक द्वारा नहीं देने पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर फरार अपने अन्य एक साथी के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुये हाथ - मुक्का , लात एवं बांस की लाठी से मारकर मृतक की हत्या करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को थाना सुहेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।गिरफ्तार आरोपीगण -जागेश्वर उर्फ जग्गू उम्र 30 वर्ष निवासी सुहेला हाल पता ग्राम हिरमी अपना ढाबा संचालक थाना सुहेला और विरेंन्द्र कुमार उर्फ फर्जी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम तुलसी (मानपुर) थाना नेवरा जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।
: अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले चार आरोपी शराब कोचिया जेल दाखिल
Mon, Sep 16, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - बलोदा सबरिया डेरा में घेराबंदी कर अलग - अलग मामलों में 54 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त करते हुये थाना गिधौरी पुलिस ने चार आरोपियों शराब कोचिया को आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार थाना गिधौरी पुलिस द्वारा "आपरेशन विश्वास" के तहत क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज सुबह साढ़े पांच बजे थाना गिधौरी से निरीक्षक के.सी.दास , सहायक उप निरीक्षक गोकुल पटेल , प्रधान आरक्षक मानिक राम, नरेश खूंटे , पीलाराम , आरक्षक रामलाल , सुजीत तंबोली उउश, भवानी दुबे एवं महिला आरक्षक उर्मिला की पुलिस टीम द्वारा ग्राम बलोदा सबरिया डेरा में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले चार आरोपी शराब कोचियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से 10,800 रूपये कीमती मूल्य का कुल 54 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। साथ ही मौके का निरीक्षण करने पर महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल 11200 रूपये कीमती मूल्य का 1600 किलोग्राम महुआ पास बरामद किया गया , जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया है। सभी चारों आरोपियों के विरूद्ध थाना गिधौरी में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना गिधौरी पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना गिधौरी पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -कमल नारायण उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बलोदा सबरिया डेरा थाना गिधौरी , कार्तिक उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बलोदा सबरिया डेरा थाना गिधौरी , लक्ष्मी प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बलोदा सबरिया डेरा थाना गिधौरी और दशरथ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बलोदा सबरिया डेरा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)