Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: घर के बरामदे में सोये वृद्ध की गला रेतकर हत्या ; परिवार में मातम

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Nov 20, 2023
सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की सोये अवस्था में ही गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृत वृद्ध की पहचान जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत दंदासपुर गांव निवासी दीप नारायण महतो के साठ वर्षीय पुत्र रामचंद्र महतो के रूप में की गई है. घर के बरामदे में उन्हें मृत पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची जनता बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस मामले में पूछे जाने पर जनता बाजार थाना अध्यक्ष ने बताया कि घर के बरामदे में सोए 60 वर्षीय रामचंद्र महतो की गला रेतकर हत्या की गई है. हत्या के कारणों की जानकारी प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वहीं दूसरी घटना में जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत नवादा गांव में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी गजेंद्र सिंह की मौके पर मौत हुई है. वही दूसरे पक्ष से संजीव सिंह का उपचार चल रहा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें