Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रहर के खेत में मिला वृद्ध की हत्या कर फेंका गया शव ; जांच में जुटी पुलिस

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Nov 1, 2023
सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत फुर्सतपुर गांव में एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या किए जाने का सैमसनीखेज मामला सामने आया है. उनका शव गांव स्थित रहर के खेत से बरामद किया गया है. मृत वृद्ध की पहचान जिले के मांझी थाना अंतर्गत फुर्सतपुर गांव निवासी स्वर्गीय अशर्फी साह के 62 वर्षीय पुत्र अशोक साह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बीती संध्या से लापता थे. परिवार वाले उनकी खोज में लगे थे. रात तक वापस नहीं लौट के बाद खोजबीन के क्रम में आज सुबह घर वालों को सूचना मिली के गांव स्थित रहर के खेत में उनका शव पड़ा हुआ है. सूचना के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में मातम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है .वही इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है, क्योंकि वृद्ध की किसी से दुश्मनी नहीं थी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस मामले में पूछे जाने पर मांझी थाना अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल परिजन शव का दाह-संस्कार करने में लगे हुए हैं. उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें