Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत खराटी गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Oct 30, 2023
सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत खराटी गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस पर शराब माफियाओं द्वारा किए गए हमला कांड में 10 नामजद व 30 अज्ञात सहित कुल 40 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बात की जानकारी देते हुए सरण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी करनी गई पुलिस ने दो कारोबारी महिलाओं को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन दोनों को छुड़ाने के प्रयास में स्थानीय लोगों ने उन पर हमला बोल दिया.जबकि घटना स्थल से शराब माफियाओं के विरोध को झेलते हुए 75 लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया. गिरफ्तार दोनो महिला शराब कारोबारी लालझड़ी देवी व किशमति देवी बताई गई हैं. ज्ञातव्य हो की बीती रात्रि तरैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालबाबू मांझी, शिवपूजन मांझी व किशमती देवी के पास शराब की बड़ी खेप उतारी गई है. जिसके आलोक में पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी. छापेमारी के दौरान शराब कारोबारियों के महिलाओं ने पुलिस को छापेमारी करने से रोकने लगी और हंगामा करने लगी.जिसका विरोध पुलिस ने किया तो शराब माफियाओं ने अपनी महिलाओं के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया और पथराव करने लगे तथा पुलिस के सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई. मौके पर मशरक इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार, मशरक थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, अमनौर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पानापुर थानाध्यक्ष विष्वमोहन राय व अन्य पुलिस पदाधिकारी टीम के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इस मामले में मशरक इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें