: जननायक कर्पूरी ठाकुर चर्चा के मंच से प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने केंद्र और संघ पर जमकर साधा निशाना
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Oct 30, 2023
छपरा- जननायक कर्पूरी ठाकुर चर्चा के मंच से प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने केंद्र और संघ पर जमकर निशाना साधते हुए संविधान , आरक्षण और साम्प्रदायिक सौहार्द के मुद्दे पर चर्चा किया। मढ़ौरा विधानसभा स्तरीय चर्चा में एमएलसी प्रो बीरेंद्र नारायण यादव , जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू , पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भाजपा और केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देशसेवा नौकरी और महंगाई को खत्म करने के नाम पर देश की सत्ता संभालने वालो ने देश मे संविधान को खत्म करने की साज़िश शुरू कर दिया , नौकरी देने के बदले नौकरी खत्म की गई महंगाई बढ़ती गई आरक्षण की समीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई।प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सभी मोर्चा पर फेल है इसलिए सिर्फ धार्मिक मुद्दे उठाती है कभी विकास की बात नही करती। इनके पास धर्म के सिवा कोई मुद्दा नही है। लोग इनको पहचान चुकी है इसलिए 24 की लड़ाई यह हार रहे है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन