Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छपरा में सिगरेट जलाने के लिए माचिस नहीं दिया, 3 लोग को चाकू से मार किया घायल

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Nov 1, 2023
छपरा। छपरा में सिगरेट पीने के लिए माचिस नहीं देने के विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के साढा ढाला रेल ओवर ब्रिज के नीचे की है। मंगलवार के देर शाम ऑटो चालक मोहन राय पैदल ही अपने घर नगरपालिका चौक जा रहा था तभी साढा ओवर ब्रिज के नीचे पहले से मौजूद कुछ युवकों के द्वारा माचिस की मांग की गई। जिस पर मोहन राय के द्वारा कहा गया कि मेरे पास माचिस नहीं है इसी दौरान बकझक हुई और चाकू बाजी की घटना घटित हो गई। जिसमें मोहन राय तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद आनन-फानन में नगर थाने की पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खेमाजी टोला निवासी रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है। जिसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं बीच बचाव करने आए एक युवक कृष्ण कुमार भी घायल हो गया है जिसे हाथ में चाकू लगी है।तीनों घायलों को इलाज के लिए नगर थाने की पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एक युवक को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। फिलहाल इस घटना में प्राथमिक की दर्ज नहीं हो सकी है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही मामूली रूप से घायल युवक कृष्ण कुमार को पुलिस अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष युवक शराब के नशे में धुत थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें