Thursday 4th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौ’त ; मचा कोहराम

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Nov 1, 2023
सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. जिसके बाद परिवार वाले शव को लेकर घर पहुंचे, जहां सूचना के बाद तरैया थाना पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. जहां मृतक की पहचान जिले के तरैया थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय भारत सिंह के 58 वर्षीय पुत्र नाम रामनरेश सिंह के रूप में की गई. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. तारैया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि आज सुबह वह बाइक से कहीं जा रहे थे. तभी दूसरे बाइक वाले उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हुई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. बताया जाता है कि वह घर के कमाऊ सदस्य थे. उनकी मौत के बाद परिवार वालों के सामने समस्याएं उत्पन्न हो गई है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें