Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छपरा शहर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव मामले में पुलिस ने कुल 31 लोगों को किया गिरफ्तार

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Oct 30, 2023
छपरा शहर में बीते दिन प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया है. सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि बीते दिन भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला में प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव मामले में दोनों पक्षों से कुल 31 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है जिन्हें जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांत है किसी भी कीमत पर उपद्रवी और सामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा. नई बाजार से जब प्रतिमा विसर्जन जुलूस गुजर रहा था, तभी डीजे बजाने को लेकर मोहल्ले के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पथराव किया जाने लगा. उस दौरान दूसरे पक्ष से भी पत्थर फेंके गए थे. जिसका जिला प्रशासन के द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराया गया था. उसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा दर्ज की गई पहली प्राथमिकी में कांड संख्या 423/23 के तहत कुल 115 लोगों के नामजद किया गया है. जिसमें पत्थरबाज ग्रुप से 62 लोग नामजद किए गए हैं. जबकि जुलूस में शामिल 53 लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है. जिसमें पुलिस में 31 लोगों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है. जबकि पहले प्राथमिकी में 84 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं. इस प्राथमिकी में दोनों पक्षों के ऊपर आपसी सौहार्द बिगाड़ने और दंगा-फसाद सहित अन्य मामले दर्ज किए गए हैं. दूसरी प्राथमिकी में पूजा समिति और डीजे संचालक भी शामिल जिला प्रशासन द्वारा दर्ज की गई दूसरी प्राथमिकी में 11 पूजा समिति एवं तीन डीजे संचालकों को नामजद किया गया है. जिनके ऊपर अनुज्ञप्क्ति के नियमों का उल्लंघन करने और डीजे बजाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में उस समय नई बाजार से गुजर रहे 11 पूजा समिति के संचालक एवं अध्यक्ष सहित 22 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. वहीं 03 डीजे संचालकों को भी नामजद किया गया है. जुलूस के दौरान कई डीजे भी जब्त किया गया है. जबकि तीसरी प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज कर 10 लोगों को नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें