Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आठ विधाओं में मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 27, 2021
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 01 नवंबर को अपनी प्रस्तुति देने के इच्छुक सांस्कृतिक दल अपना आवेदन आज 27 अक्टूबर बुधवार शाम पांच बजे तक नोडल अधिकारी प्रवीण वर्मा संयुक्त कलेक्टर , जिला कार्यालय कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 21 में जमा कर सकते हैं। समिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने हेतु समिति में कम से कम पच्चीस सदस्य होना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर को संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष अलग - अलग आठ विधाओं में विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पहले चार विधाओं में विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाता था। साथ ही कोरोना महामारी के चलते विगत एक-दो वर्षों से एक-दो विधाओं में पुरस्कार की घोषणा नहीं हो सकी थी। इन विधाओं के विभूतियों को भी राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा। इस तरह 01 नवंबर 2021 को 21वां राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कुल आठ विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। इनमें साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पंडित सुन्दर लाल शर्मा सम्मान , संगीत एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये चक्रधर सम्मान , लोककला - शिल्पकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को दाऊ मंदराजी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार पंथी नर्तक देवदास की स्मृति में पंथी नृत्य सम्मान तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार , विदेशों में स्थापित छत्तीसगढ़ के निवासियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान , हिन्दी - छत्तीसगढ़ी सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को किशोर साहू सम्मान तथा हिन्दी - छत्तीसगढ़ी सिनेमा के निर्देशन में बेहतर कार्य करने वाले विभूतियों को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें