Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आदिवासी विकासखंड नगरी में महिला खेल को बढ़ावा देने 24 नवम्बर को विकासखंड स्तरीय महिला खेलप्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Nov 26, 2021
नगरी-धमतरी/ आदिवासी विकासखंड नगरी में दिनांक 24 नवम्बर 2021 को महिला खेल को बढ़ावा देने विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता शासकीय सुखराम नागे स्नातकोत्तर महाविद्यालय (छिपली) नगरी के खेल मैदान में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ | महिला खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीमती दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी उपस्थित थी | कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती आराधना शुक्ला अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी के द्वारा किया गया |कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी चंद्रकांत कौशिक तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह उपस्थित थे | मुख्य अतिथि श्रीमती दिनेश्वरी नेताम ने महिला खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जिला स्तर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व करने शुभकामनाये प्रदान किये | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आराधना शुक्ला ने राज्य स्तर पर चयनित होने वाले नगरी विकासखंड के महिला खिलाडियों को अपनी ओर से पुरुष्कृत करने की घोषणा की | इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)नगरी चंद्रकांत कौशिक ने महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “मन के हारे हार है-मन के जीते जीत” का उदाहरण प्रस्तुत कर अपने खेल का उत्तम प्रदर्शन करने को कहा | इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी ने युवा खिलाडियों को संबोधित करते हुए खेल को जीवन का अहम् हिस्सा बताया | उन्होंने खेल भावना के साथ जीत का लक्ष्य लेकर प्रतिभागियों को खेल में जीत हासिल करने को कहा | बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड स्तर पर खिलाडियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया | विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में हाईस्कूल एवं उ.मा.वि. में अध्ययनरत छात्राएं एवं अन्य युवतियां विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लिए जिसमे- वालीबॉल प्रतियोगिता में आकांक्षा मरकाम,खेमिन मरकाम,ललिता कोर्राम,दिगेश्वरी,मेनका नेताम चन्द्रकला मरकाम,भूपेश्वरी नेताम,ललिता पल्लवी ध्रुव,मनीषा का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया | कबड्डी प्रतियोगिता में वेदवती ध्रुव,तारनी नेताम,पूर्णिमा नेताम,नेहा नेताम मंजू नेताम, निशा निषाद,रुपेश्वरी,बिंदा मरकाम,कामिनी सिन्हा,अन्केश्वरी, 100 मीटर दौड़, 100x4 एवं 400x4 रिले प्रतियोगिता में- सलोनी से लिलेश्वरी, 200 मीटर दौड़, 100x4 एवं 400x4 सलोनी से मिताली ध्रुव, 400 मीटर दौड़, 100x4 एवं 400x4 सलोनी से हर्षिता साहू, 800 मीटर दौड़ में सलोनी से तिजेश्वरी साहू, 1500 मीटर दौड़ में सलोनी से डिलेश्वरी ध्रुव, 3000 मीटर दौड़ में सलोनी से ख़ुशी ध्रुव, लम्बी कूद में सलोनी से टमेश्वरी ध्रुव,ऊंची कूद में घुरावड़ से बिंदा मरकाम,एवं गोला फेंक प्रतियोगिता में घुरावड़ से पूर्णिमा को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया | विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के अवसर पर डा. तरुण देवांगन, डा,पिंकी साहू, श्रीमती प्रभा ठाकुर प्राचार्य उ.मा.वि.दुगली, श्रीमती एम्.रामटेके प्राचार्य कन्या उ.मा.वि.नगरी, हृदय साहू, खेमराज साहू व्यायाम शिक्षक,खोमन सिंह सहारे व्यायाम शिक्षक,सेमुअल मसीह,होमेश्वरी साहू,जैनुल अंसारी,अशोक गजबल्ला, थामस पाल, हेम लाल सिन्हा, धनेंसरा सोरी, स्वेता अहेर, गोपिका बारीक, केशव कुमार जलक्षत्रिय, लक्ष्मी ध्रुव, योगेश धुर्वे विकास कोसरिया सहित महिला खिलाड़ी,छात्र-छात्राएं,शिक्षकगण एवं ग्राम वासी उपस्थित थे |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें