Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: उच्च न्यायालय के पंद्रह न्यायाधीशों का हुआ तबादला

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 6, 2021
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली - देश के उच्च न्यायालयों में बड़े पैमाने पर एक साथ पंद्रह न्यायाधीशों का तबादला कर दिया गया है , इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट से सबसे ज्यादा चार जजों के तबादले किये गये हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसकी सिफारिश की थी। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने करीब एक पखवाड़ा पहले तबादलों के लिये सिफारिश की थी। बताते चलें कुछ साल पूर्व भी बड़े स्तर पर उच्च न्यायालयों के 23 न्यायाधीशों का तबादला किया गया था। विधि मंत्रालय ने स्थानांतरण और नियुक्ति संबंधी एक सूची जारी की है। न्याय विभाग द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह का स्थानांतरण उड़ीसा उच्च न्यायालय किया गया है , वहीं राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना का तबादला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय किया गया है। उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का राजस्थान उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है , जबकि बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय में भेजा गया है। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति परेश आर उपाध्याय को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है , जबकि तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम०एस०एस० रामचंद्र राव को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में भेजा गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा को उड़ीसा उच्च न्यायालय भेजा गया है। केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए०एम०बदर का पटना उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा , न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल , न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी (सभी इलाहाबाद उच्च न्यायालय) को क्रमशः दिल्ली उच्च न्यायालय , मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय , दिल्ली उच्च न्यायालय और आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनूप चितकारा को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें