Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कई थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाला मुख्य सरगना सहित दो अन्य गिरफ्तार आठ लाख से अधिक रुपये के सोेने चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना सहित दो अन्य आरोपियों को थाना प्रभारी सारागांव उपनिरीक्षक सुरेश ध्रुव के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में इसकी खुलासा करते हुये जांजगीर चांपा पुलिस ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मेें आये दिन हो रहे चोरी की घटना को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा (नकबजनी) चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु थाना प्रभारी सारागांव उनि सुरेश ध्रुव के नेतृत्व में विभिन्न थानों से आठ अधिकारी , कर्मचारियों की टीम गठित किया गया था। इनके द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपियों के संबंध में पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबीर लगाये गये थे। इसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के संबंध में मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना सक्ती क्षेत्र के ग्राम सरवानी का रहने वाला अमृत पटेल जो रायगढ पुलिस के अभिरक्षा से भागकर आया है एवं थाना सारागांव क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। जिसकी सूचना पर गठित विशेष टीम द्वारा संदेही अमृत पटेल के संबंध में पुरी जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि अमृत पटेल जिला रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा से फरार होकर गिरफ्तारी के डर से छिप रहा है। संदेही अमृत पटेल के संपर्क में रहने वाले अन्य व्यक्तियों से संदेही अमृत पटेल के बारे में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई जिसमें ज्ञात हुआ कि संदेही अमृत पटेल वर्तमान में जिला कोरबा थाना दर्री क्षेत्र ग्राम चोरभट्ठी में रहता है। वही से अपने साथियों के साथ मोटर सायकल में देर रात जिला जांजगीर चाम्पा आकर चोरी की घटना को अंजाम देकर वापस कोरबा अपने घर चला जाता है। जिसके पश्चात् टीम द्वारा अमृत पटेल के संबंध में तकनीकी जानकारी लेने पर पता चला कि आज मध्यरात्रि अमृत पटेल कोरबा से जांजगीर की ओर आ रहा है तब टीम द्वारा कोरबा से जांजगीर आने वाले रास्तें में एम्बुस लगाकर घेराबंदी कर आरोपी अमृत पटेल एवं उसके साथी नागेन्द्र पटेल निवासी सक्ती हाल मुकाम गोपलपुर कोरबा थाना दर्री को उसके मोटर सायकल के साथ पकड़कर पुलिस हिरासत में लेकर जिला जांजगीर चाम्पा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के संबंध में कडाई से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने आरोपियों द्वारा अपने साथी उत्तम कुमार शर्मा उर्फ पिंटू शर्मा (उम्र 22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 04 सक्ती के साथ मिलकर थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम चोरिया , अफरीद , कमरीद , देवरी , रोहदा , थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार , लटिया एवं थाना जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम दतौद थाना सक्ती क्षेत्र के ग्राम आमापाली एवं मल्दी के घरों से सोने चांदी के जेवरात , नगदी रकम एवं मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल , औजार , सोने चांदी के जेवरात , चोरी गये मोबाईल फोन एवं नगदी रकम उनके घरों से बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद किये गये मशरूका में सोना चांदी , मोबाईल , मोटरसाइकिल कुल कीमती लगभग आठ लाख बीस हजार रूपये , सोने का जेवरात कुल वजनी 67.800 ग्राम लगभग कीमती चार लाख उन्तालीस हजार रूपये , चांदी का जेवरात कुल वजनी 1370 ग्राम लगभग कीमती इक्यासी हजार चार सौ साठ रूपये , मोबाईल फोन आठ नग कीमती पैंसठ हजार रूपये , घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बीई 6938 एवं चोरी के रकम से खरीदा मोटर सायकल हीरो इस्ट्रीम कीमती 230000 रूपये , नगदी रकम 30000 रूपये और घटना में प्रयुक्त औजार शामिल है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं उनके कब्जे से चोरी गये माल मशरूका की बरामदगी में उपनिरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना प्रभारी सारागांव , सउनि संतोष तिवारी , प्रधान आरक्षक यशवंत राठौर , मनोज तिग्गा , राजकुमार चन्द्रा , आरक्षक रोहित कहरा , मनीष राजपुत एवं अर्जुन यादव टी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरेापियों का नाम पता - अमृत पटेल उर्फ पतालू पटेल (उम्र 33 वर्ष) निवासी सरवानी थाना सक्ती जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम ग्राम चारभटठी थाना दर्री जिला कोरबा (मुख्य सरगना) , उत्तम कुमार शर्मा उर्फ पिंटू शर्मा (उम्र 22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 04 सक्ती थाना सक्ती जिला जांजगीर चांपा , नागेन्द्र कुमार पटेल उर्फ नागू निवासी वार्ड क्रमांक 04 बंधवा तालाब के पास सक्ती थाना सक्ती जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम ग्राम गोपालपुर थानादर्री जिला कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें