Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कालेज में दी गई महिला सुरक्षा समेत कई जानकारी

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Dec 6, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती - स्थानीय जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर०आहिरे के आदेश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह के मार्गदर्शन में लैंगिक समानता महिलाओं पर होने वाले अपराध विविध लिंग के व्यक्तियों से होने वाले भेदभाव , महिला सुरक्षा , साइबर क्राइम , मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताते हुये अभिव्यक्ति ऐप छात्र छात्राओं को डाउनलोड कराया गया। इस ऐप के माध्यम से संकट में फंसी महिलायें एवं बच्चे एसओएस बटन के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी शिकायत घर बैठे दर्ज करा सकते हैं। इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम में सक्ती थाना प्रभारी निरीक्षक महतो , उप निरीक्षक ललित चंद्रा , सहायक उपनिरीक्षक शत्रुघ्न लाल राठौर के द्वारा जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ० शालू पाहवा एवं स्टॉफ सहिऊ 250 छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें