: ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर की शिकायत अब आर ओ कोरबा से
Mukesh Kumar Bharti
Sun, Oct 24, 2021
बेला दू ला/ विदित हो की बैंकिग सुविधा में लगातार शासन स्तर से आम लोगो को मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है लेकिन जैजैपुर ब्लॉक के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा के ब्रांच मैनेजर का अपना एक अनोखा तजुर्बा है जो लोगो को सिर्फ ब्रांच में आने वाले ग्राहकों को यहां परेशानी के अलावा कुछ भी नसीब नहीं होता आज ऐसा कोई भी विभाग नही है जहा पर बैंक खाता पासबुक की जरूरत नहीं पड़ती होगी चाहे वह रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाले मजदूर हो, स्कूल के छात्र छात्रा हो, शिक्षक हो, या पी एम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही, यह गैस कनेक्शन के लिए पात्र महिला, मजदूरी करने वाले हो या दुकान दार या कंपनी में काम करने वाले कोई भी , नवीन राशन कार्ड धारी, या पेंशनधारी हो सबके लिए बैंक खाता आज की स्थिति में अति अनिवार्य है लेकिन आपको जानकर हैरान होगी की पूरे बैंकिग सेक्टर से जरा हट कर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक जैजैपुर में यहां ग्रामीणों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है यहां सिर्फ ब्रांच मैनेजर की मनमानी के चलते आम जनता को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है जिसका खामियाजा लोगो को भुगतना पड़ रहा है नया खाता नहीं खोलने से सभी लोग काफी परेशान है खास कर स्कूल में अध्यनरत छात्र छात्राओं सहित आम जनता को हो रही है क्युकी ब्रांच मैनेजर के द्वारा ग्रामीण बैंक कियोस्क शाखा के संचालकों के द्वारा खोले गए नवीन बैंक खाता को बैंक से athorised नही किया जाता है उन्हे रिजेक्ट कर दिया जाता है तथा एरिया से भी संबंधित अपने गांव से लगे तीन किलो मीटर के दायरा वाले गांव का भी नवीन खाता नहीं खोल जाता है
इसकी शिकायत जैजैपुर के अंतर्गत कार्यरत कियोस्क संचालकों ने क्षेत्रीय प्रबंधक कोरबा की लिखित में शिकायत किया है जिसमे बैंक खाता नहीं खोलने की शिकायत सहित कार्य क्षेत्र को लेकर किया गया है इसके पहले भी पूर्व में ब्रांच मैनेजर के द्वारा आर ओ ऑफिस कोरबा को समस्या के बारे में अगवत करा दिया गया था फिर अधिकारी के बीच नया खाता खोलने का समझौता हो गया था लेकिन ब्रांच मैनेजर के द्वारा यह कर नया खाता खोलना बंद कर दिया की मेरे को सीईओ ने मना किया है तथा मेरे को लिखित में जब तक आदेश नहीं मिलेगा मैं बैंक खाता नहीं खोलुग मेरे बैंक पर अगर किसी की नया खाता खोलवाना है तो वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक या बहुत सारे बैंक है उसमे नया खाता खोलवा ले बोला जाता है ग्राहकों सहित बैंक मित्र कियोस्क संचालकों को फिर हाल सप्ताह भर का आश्वासन दिया गया है इसके बीच जैजैपुर ब्रांच में बड़ी कार्यवाही होगी अब देखना है की आगे क्या होती है
एटीएम देने सहित साइन अपलोड में आनाकानी
ज्ञात हो की कियोस्क के द्वारा सिर्फ खाता खोला जाता है उसे ऑथराइज्ड सहित साइन अपलोडिंग का कार्य बैंक की होती है लेकिन 6 महीना हो गाया है जैजैपुर ब्रांच से अभी तक किसी भी ग्राहक का डिजिटल साइन फोटो आज तक अपलोड नहीं किया है जिसके करना ग्राहकों को एटीएम कार्ड नहीं मिल पा रही है बैंक के कर्मचारी का कहना की हमारे पास कर्मचारी नहीं है तो क्या करे हमारे पास बहुत सारे काम है मैनेजर की मनमानी के कारण न तो किसी को केसीसी, समूह का नया खाता, छात्र छात्राओं का नया खाता सहित एटीएम कार्ड जारी करने का काम पूर्ण रूप से बंद है जिसका लाभ ग्रामीण को नहीं मिल पा रहा है सीएसपी कियोस्क संचालकों ने अगर अपनी मांगे पूरी नहीं होती है तो विधायक को ज्ञापन सौप कर जनप्रतिनिधि के सहयोग से उग्र आंदोलन सहित बैंक के सामने प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सिर्फ जैजैपुर के ब्रांच मैनेजर की होगी
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन