Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: घर घुसकर हत्या के प्रयास करने वाले दो आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - पुरानी रंजिश के चलते देर रात घर घुसकर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को आज नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी सनत कुमार धीवर निवासी केरा ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 22 -23 अगस्त की दरम्यानी रात्रि अपनी पत्नी इंदिरा बाई एवं बच्चों के साथ खाना खाकर कमरा में सो रहा था। उसी दौरान रात्रि दो बजे के आसपास अशोक धीवर अपने एक अन्य साथी के साथ घर अंदर दिवाल कूदकर घुसा और प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुयै गाली गलौच कर धारदार हथियार से प्रार्थी और उसकी पत्नी की हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी अशोक कुमार धीवर और उसके साथी के विरुद्ध अप क्र 236 / 22 धारा 450 / 307 / 294 / 506 बी / 34 भादवि दर्ज कर विवेचना की गई।प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अशोक धीवर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अतीत कुमार भीष्म के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से घारदार चाकू हथियार से हमला कर चोट पहुचाना बताया गया। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। वहीं आरोपी अशोक धीवर एवं अतीत कुमार भीष्म दोनों निवासी केरा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियो को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ / उनि बी० एस० बनाफर / सउनि सुरेन्द्र कश्यप / प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास / आरक्षक शिवभोला कश्यप / बलराम यादव / दिलीप कश्यप / राम देव साहू /कुलदीप खूटे / विनोद रात्रे और सैनिक लच्छीराम की सराहानीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें