: घर में घुसकर बलात्कार करने का फरार आरोपी जेल दाखिल
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Dec 12, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सक्ती - रात्रि में दरवाजा को धक्का मार घर के अंदर घुसकर जबरदस्ती बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने वाले डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी को जम्मू कश्मीर से तलब कर आखिरकार जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक डी०आर० टंडन ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया / पीड़िता ने दिनांक 23 जुलाई 2021 को थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 16 जुलाई 2021 को रात्रि खाना खाकर अपने मायका के कमरे में सो रही थी। तभी रात्रि करीबन साढ़े ग्यारह बजे कन्हैया बरेठ दरवाजा को धक्का देकर खोलकर अन्दर घुसकर जबरन प्रार्थिया के साथ बलात्कार किया , चिल्लाने पर मुंह को दबा दिया तथा अपने मोबाईल में अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। तुम्हारा विडियों और फोटो रखा हूँ , तुम्हारे पति को भेज दूंगा नही तो मेरे साथ भाग चलों बोला और किसी को बताने पर जान सहित मारने की धमकी देते हुये भाग गया। इसके बाद जब वह उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी कन्हैया बरेठ अश्लील वीडियों और फोटो को उसके पति के मोबाईल में भेज दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/2021 धारा 376 ,450 , 506बी भा०द०वि० 67 आईटी एक्ट धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। महिला संबंधी अपराधों में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर.०आहिरे (भापुसे) द्वारा आरोपी की पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किये जाने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती गायत्री सिंह (रापुसे) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती मोहम्मद तस्लीम आरिफ के कुशल दिशा निर्देशन पर विवेचना के दौरान घटना दिनांक से फरार आरोपी कन्हैया बरेठ को तलब कर थाना लाकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी कन्हैया लाल बरेठ उर्फ कुशु पिता टीकाराम बरेठ उम्र 24 साल साकिन बर्रा भाठापारा थाना जैजैपुर का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आज उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया , जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में जैजैपुर थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक डी०आर० टण्डन , प्रधान आरक्षक योगेश्वर बंजारे , आरक्षक राजेश यादव , सुरेश कुर्रे का विशेष योगदान रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन