: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में सम्पन्न, लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Sep 14, 2022
छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन कीे प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 11 सितम्बर 2022 दिन रविवार को रायपुर में सम्पन्न हुई जिसमें छ.ग. प्रांत के लगभग समस्त जिलों से संगठन के पदाधिकारियों के साथ साथ बडी संख्या में अग्र बंधु उपस्थित रहें। इस बैठक में कोरबा से छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक मोदी एवं अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत जी बुधिया की गरिमामय उपस्थिती रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रवाल एवं संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नेतरात जी अग्रवाल ने सर्वप्रथम महाराजा श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया, तत्पश्चात मंच पर आसीन अतिथियों सियाराम अग्रवाल, नेतराम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राधेश्याम बंका, अरूण सिंघानियॉ, राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक मोदी, गंगा देवी, आशीष सक्सेरिया सहित अन्य पदाधिकारियों स्वागत किया गया तत्पश्चात संगठन के महामंत्री जी ने पिछले बैठक की समीक्षा करते हुए बैठक में लिये गये निर्णयों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जैसे प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा गठित अग्रसेन माधवी चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रायपुर में कुम्हारी के पास अविनाश टिवन सिटी में भगवान श्री अग्रसेन जी के नाम पर सर्व सुविधायुक्त स्कूल बनाने पर निर्णय लिया गया इस हेतु अविनाश टिवन सिटी के पार्टनर श्री अरूण सिंघानियॉ एवं सुनील अग्रवाल द्वारा 2 एकड़ भूमि देने की घोषणा की गई, चंद्रपुर में मॉ चन्द्रहासिनी ट्रस्ट के सहयोग से 100 बेड़ हास्पिटल का निर्माण करने का निर्णय लिया गया, समाज के द्विपक्षीय मामलों के निपटारे के लिये प्रदेश स्तरीय अग्र पंचायत समिति की घोषणा की गई, संगठन को और मजबूत करने के लिये उपाध्यक्षों को प्रदेश के समस्त जिलों में जिला संगठन गठित करने की जिम्मेदारी तथा नये सदस्य बनाने की जिम्मेदारियॉ देने का निर्णय लिया गया।
बैठक की विशेषता यह रही कि संगठन का महत्वपूर्ण वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम एवं ’’अग्र अलंकरण समारोह’’ को कोरबा में किये जाने हेतु संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक मोदी जी ने अपने विचार व्यक्त किये जिसका अग्रवाल सभा कोरबा के अध्ष्क्ष श्री श्रीकांत जी बुधिया ने समर्थन किया फलस्वरूप इस कार्यक्रम को कोरबा में व्यापक स्तर पर मनाये जाने की तिथि दिनॉक 7 एवं 8 जनवरी 2023 तय की गयी जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
कोरोना कााल में किये गये सेवा कार्य की उपलब्धि बताने के साथ साथ सेवा कार्य को गति प्रदान करने हेतु अनेकों निर्णय लिये गये।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन