Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 प्रतिनिधि निर्मला विजय वर्मा पहुंचे वनांचल साल्हेवारा

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 8, 2021
साल्हेवारा:-कांग्रेस नेता ताहमीद खान कादरी ने जिला पंचायत सदस्य निर्मला विजय वर्मा के आने की पूर्व सूचना पर अपने संगठन के सभी कार्यकर्ता व सदस्यों को ठीक 11 बजे स्थानीय विश्राम गृह में एकत्र होने कहा व जिला पंचायत सदस्य के कार्यक्रम के हिसाब से रणनीति तैयार कर उनके आने पर सर्वप्रथम धान खरीदी केंद्र जिला सहकारी समिति मर्यादित नचनिया अंतर्गत साल्हेवारा में हो रही खरीदी केंद्र पहुंचकर धान लेकर आये किसानों से चर्चाएं की किसानों का हाल चाल जाना किसी प्रकार की कोई तकलीफ व परेशानी तो नही है पूछने के पश्चात समिति प्रबन्धक चालेश्वर यादव से मुखातिब होकर बोरा व धान खरीदी व अन्य विषयों पर जानकारी ली व पर्याप्त मात्रा में बोरे की उपलब्धता की जानकारी ली व केप कवर तिरपाल वगैरह जवाद तूफान के असर के कारण बारिस की सम्भावनो पर सुरक्षा की जानकारी ली जिस पर यादव ने सम्पूर्ण सुरक्षा सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था होना बताया। ततपश्चात वहां से निकलकर सरईपतेरा में क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण था जिसका उदघाट्न जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि निर्मला विजय वर्मा के हांथो हुवा विजय वर्मा ने फीता काटकर व बॉलिंग व बैटिंग कर क्रिकेट प्रतियोगिता के शुरुवात को हरी झंडी दी व मंच से सम्बोधित करते हुवे कहा कि खेल से तन मन स्वस्थ रहता है व एकजुट होकर लोग आनन्द उठाते है खेल भावना का ध्यान रख हमें खेलना चाहिए।खेल शारीरिक विकास व स्वस्थ्य शरीर के लिए आवश्यक है। मंच से ताहमीद खान कादरी ने भी कहा कि भिन्न भिन्न गांवों व दूरदराज से आई टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है जिससे आपस मे जान पहचान बढ़ती है व प्रेम सौहाद्र पनपता है। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं नेआयी हुई टीम का कुछ समय खेल देख आनन्द उठाया व फिर अपने अगले गंतव्य की ओर चल दिये। इस अवसर पर विजय वर्मा के साथ उनके कार्यकर्तागण सर्वप्रथम कांग्रेस के ब्लाक उपाध्यक्ष परमात्मादास मानिकपुरी,गोवर्धन मेरावी,मंगला धुर्वे,खेमलाल वर्मा,कैलाश भेड़िए व ताहमीद खान व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें