: जिले में धान खरीदी महाअभियान का आगाज
Mukesh Kumar Bharti
Fri, Dec 3, 2021
*- कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी, अर्जुनी, डोंगरगांव और नवीन धान उपार्जन केन्द्र घुघुवा में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*
*- लघु एवं सीमांत किसान के धान की खरीदी पहले करने के दिए निर्देश*
*- किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल*
*- शासन द्वारा धान खरीदने के लिए की गई अच्छी व्यवस्था की किसानों ने की प्रशंसा*
संवाददाता हेमंत वर्मा
राजनांदगांव 01 दिसम्बर 2021। जिले में धान खरीदी महाअभियान का आज से आगाज हुआ। किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी के पहले दिन राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी और डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र अर्जुनी, डोंगरगांव और नवीन धान उपार्जन केन्द्र घुघुवा में किसानों द्वारा विक्रय किए जा रहे धान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, आर्द्रतामापी यंत्र, रखरखाव, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत किसान के धान की खरीदी प्राथमिकता के साथ पहले करें। किसानों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। जिन धान खरीदी केन्द्र में शून्य रकबा की शिकायत है वहां साफ्टवेयर में सुधार कर धान खरीदी की जाएगी। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव प्रारंभ से ही किया जाएगा। उन्होंने बारदाने के संबंध में जानकारी ली।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन