Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: डीएमएफ के पैसे का दुरुपयोग कर रही है प्रदेश सरकार - नारायण चंदेल

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Sep 11, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि प्रदेश में जिला खनिज न्यास के पैसे का लगातार दुरुपयोग हो रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिस तरीके से बदहाली के दौर से गुजर रही है वह इस डीएमएफ के पैसे का उपयोग वेतन और पेंशन देने के लिये करने जा रही है। प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार कर्मचारी अधिकारियों के डीए बढ़ोत्तरी नहीं कर रही है। प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारी अधिकारियों को आंदोलन को बलपूर्वक समाप्त करवा रहे हैं। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिये डीएमएफ के पैसे का उपयोग वेतन देने पर राज्य सरकार करने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में डीएमएफ की राशि का दुरुपयोग हुआ है। वो किसी से छुपा नहीं है राज्य की हर जिलों में स्थिति एक जैसे ही है। छत्तीसगढ के जांजगीर चांपा और कोरबा जिले में डीएमएफ के पैसे का लगातार दुरुपयोग हुआ है। इसे लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश जो आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। आने वाले दिनों में ये संकट और बढ़ सकता है। अधिकारी और कर्मचारियों को वेतन के भी लाले पड़ पड़ रहे है। इस सब के लिये प्रदेश कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जरा भी गंभीर नहीं है उनकी पूरी प्राथमिकता श्रीमति सोनिया और गांधी परिवार है। उन्हें प्रदेश की जनता की जरा भी चिंता नहीं है। जब भी कोई चुनावी समय आता है वो प्रदेश के लिये प्रवासी मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते हैं। इस समय उनका पूरा ध्यान हिमाचल के चुनाव पर है और वो जिस जिस जगह पर चुनाव पर गये है इनको वहां की जनता ने करारा जवाब दिया है। इस समय उन्हें प्रदेश की जनता की हित का ध्यान रखना चाहिये लेकिन वे इसमें पूरी तरीके से असफल है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जिस तरीके से डीएमएफ के राशि का दुरुपयोग हुआ है उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि राज्य सरकार ने इन पैसों का उपयोग कहा किया है और जो भारी भ्रष्टाचार हुआ है उन दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाये। इस मामलें पर प्रदेश सरकार ने सदन में भी जवाब दिया है और इससे प्रश्न उठते हैं कि आखिरकार भ्रष्टाचार के मामले लगातार डीएमएफ को ले कर हो रहे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें