Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: तीन सौ पचास लीटर अवैध डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर बलौदा पुलिस ने कार्यवाही करते हुये दस जेरीकेन में भरे तीन सौ पचास लीटर अवैध डीजल सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया कि जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत सिंह ठाकुर के द्वारा अवैध शराब , जुआ , सट्टा , गांजा , डीजल के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं उप पुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी रमेश कुमार साहू पिता समेलाल साहू (उम्र 52 वर्ष) साकिन बुड़गहन के कब्जे से 10 नग जेरीकेन में प्रत्येक में 35-35 लीटर भरा हुआ कुल करीबन 350 लीटर अवैध डीजल कीमती 32410 रूपये को पनोरापारा ग्राम बुड़गहन मे आरोपी के कब्जे से उसके होटल / ढाबा के पीछे से जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 41 (1-4) जा फी / 379 भादवि के पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी। उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी बलौदा के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें सउनि कपिल साहू , प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी , आरक्षक मो. शहबाज खान , हेमंत साहू , रोहित साहू , मनभावन पटेल , श्याम राठौर की सराहानीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें