Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दीपावली की रात जमकर उत्पात, आर्केस्ट्रा नहीं आने से कुछ दबंगों ने अटल चौक उड़ा दिया बम से..गांव में दहशत का माहौल, आरागाही चौक स्थित होटल को भी पहुंचाया नुकसान

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Nov 7, 2021
रामानुजगंज*:------रामानुजगंज से सटे हुए ग्राम ताम्बेश्वरनगर (आरागाही) के अटल चौक को असमाजिक तत्वों ने पुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है अटल चौक सार्वजनिक संपत्ति है जो दीपावली की रात असमाजिक तत्वों के द्वारा हुए उत्पात की गवाही दे रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते रात कुछ अज्ञात लोग तेज धमाके वाले पटाखे फोड़ रहे थे जिसके कारण स्थानीय लोग रात-भर सो नहीं सके, वे डर से बाहर भी नहीं निकले,सुबह उठकर देखा तो दुकान के पास रखी बाल्टी जल गई थी, होटल संचालक बलराम वैध ने बताया कि उसके दुकान को भी नुकसान पहुंचाया गया है अटल चौक को बम से उड़ाया गया है पुरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि दीपावली की रात गांव में आर्केस्ट्रा आयोजन होना था लेकिन नहीं हो पाया जिससे आक्रोशित असमाजिक तत्वों ने इन कृत्यों को अंजाम दिया जानकारी मिलने पर रामानुजगंज थाना प्रभारी राजेश खल्को एवं मनोज सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले पर क्या कार्यवाही करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें