Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: धूम धाम से हुआ गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूँजा रहेजा रेजीडेंसी,, बड़े हर्षौल्लास से गणपति जी का किया गया विसर्जन

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Sep 19, 2021
रायपुर के रहेजा रेजीडेंसी गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना और भक्ति में 9 दिन गुजरने का पता ही नहीं चला। गणेश चतुर्थी को बप्पा पंडालों और घरों में पधारे थे। भक्तों ने उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। बप्पा को विदा करने की घड़ी आई तो श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं, हालांकि श्रद्धा भाव से लबालब भक्तों ने उल्लास के साथ विदाई दी। भक्त शोभायात्रा निकालकर डीजे, ढोल, बैंड-बाजे पर नाचते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पांचालघाट तक पहुंचे। रहेजा रेजीडेंसी श्रद्धालुओं ने गणेश जी की प्रतिमा के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। बप्पा की विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे और ढोल-डीजे के साथ निकली। श्रद्धालुओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया और भजनों पर जमकर थिरके। चारो ओर 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' जयकारे की गूंज थी। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विघ्नहर्ता की मूर्ति को विसर्जित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें