Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नगरी विकास खंड के दिवंगत शिक्षको के परिजन को सौंपी गयी एग्रेशिया राशि

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 1, 2021
*नगरी-धमतरी / आदिवासी विकासखंड नगरी में कार्यरत रहे शिक्षा विभाग के शिक्षक कुंवर सिंह नेताम प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला हुरावापारा का दिनांक 09.09.2021 को आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने तत्काल संवेदनशीलता बरतते हुए शासन के नियमानुसार स्वर्गीय कुंवर सिंह नेताम की पत्नी को उनके परिजनो की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये जाने के त्वरित निर्देश दिए | बी.ई.ओ. नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह के निर्देश पर दिनांक 13 सितम्बर 2021 को कार्यालयीन कर्मचारी बी.एम साहू बीआरसी, एल.के.साहू, कैलाश साहू ने स्वर्गीय शिक्षक कुंवर सिंह नेताम की पत्नी श्रीमती नीरा बाई नेताम को उनके गृह ग्राम नवागांव कसपुर जाकर परिजनों की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये | इसी प्रकार नगरी विकास खंड के शिक्षक भरतद्वाज कुंजाम प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाजारकुर्रीडीह का विगत तिथि 12.08.2021 को आकस्मिक निधन हो जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कार्यालयीन कर्मचारियों – व्ही.के.मरकाम, एल.के.साहू,जीतेन्द्र ध्रुव ने दिवंगत शिक्षक भरतद्वाज कुंजाम की पत्नी श्रीमती बिन्देश्वरी कुंजाम को परिजनों की उपस्थिति में उनके गृहग्राम कुकरेल जाकर शासन के नियमानुसार एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किया गया |*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें