: नशीली दवाईयों की बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते दो आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के सामने ईको मारूति कार में मादक द्रव्य सिरफ एवं टेबलेट रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश करने वाले दो आरोपियों को तारबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि जिले में मादक द्रव्यों की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध पर रोकथाम लगाने हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी तारबाहर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्रीमती मंजूलता बाज से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर मुखबिर तैनात किया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीकांत वर्मा मार्ग के सांई मंदिर के सामने एक ईको मारुती कार में 02 व्यक्ति अवैध रूप से मादक द्रव्य ( सिरफ ) एवं टेबलेट रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराकर मौके पर पुलिस टीम एवं गवाह के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो एक व्यक्ति ईको मारुती कार जिसका नं . - सीजी 10 / एटी 3778 में बैठा मिला तथा एक अन्य व्यक्ति हाथ में मटमैला झोला लेकर भागने लगा जिन्हें पकडकर पुछताछ करने पर कार में बैठा व्यक्ति अपना नाम भानू प्रताप साहू पिता चंद्रकांत साहू ( उम्र 42 वर्ष) निवासी अशोक नगर थाना सरकण्डा बिलासपुर तथा दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम लक्ष्मी नारायण दास मानिकपुरी उर्फ राजू मानिकपुरी पिता ईतवारी लाल मानिकपुरी (उम्र 37 वर्ष) निवासी टिकरापारा थाना सिटीकोतवाली बिलासपुर का बताया। संदेही भानू प्रताप साहू के कब्जे के वाहन ईको मारूती की तलाशी लिया गया जिससे
अल्प्राजोलम टेबलेट की 4800 नग टेबलेट कीमती 11520 रूपये व कोफुरेक्स सिरप की 35 नग शीशी कीमती 6020 रूपये व नगदी 1500 रूपये और घटना में प्रयुक्त ईको मारुती कार कीमती तीन लाख रूपये एवं संदेही लक्ष्मी नारायण दास मानिकपुरी के कब्जे से अल्प्राजोलम टेबलेट की 3600 नग टेबलेट कीमती 8640 रूपये व कोफुरेक्स सिरप की 25 नग शीशी कीमती 4300 रूपये कुल जुमला 331980 रूपये को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही में जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि शैलेन्द्र सिंह , आरक्षक पवन बंजारे , राजेन्द्र कुमार , प्रहलाद जोशी , सज्जू अली , अजय ठाकुर की विशेष भूमिका रही है।
बिलासपुर - श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के सामने ईको मारूति कार में मादक द्रव्य सिरफ एवं टेबलेट रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश करने वाले दो आरोपियों को तारबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि जिले में मादक द्रव्यों की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध पर रोकथाम लगाने हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी तारबाहर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्रीमती मंजूलता बाज से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर मुखबिर तैनात किया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीकांत वर्मा मार्ग के सांई मंदिर के सामने एक ईको मारुती कार में 02 व्यक्ति अवैध रूप से मादक द्रव्य ( सिरफ ) एवं टेबलेट रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराकर मौके पर पुलिस टीम एवं गवाह के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो एक व्यक्ति ईको मारुती कार जिसका नं . - सीजी 10 / एटी 3778 में बैठा मिला तथा एक अन्य व्यक्ति हाथ में मटमैला झोला लेकर भागने लगा जिन्हें पकडकर पुछताछ करने पर कार में बैठा व्यक्ति अपना नाम भानू प्रताप साहू पिता चंद्रकांत साहू ( उम्र 42 वर्ष) निवासी अशोक नगर थाना सरकण्डा बिलासपुर तथा दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम लक्ष्मी नारायण दास मानिकपुरी उर्फ राजू मानिकपुरी पिता ईतवारी लाल मानिकपुरी (उम्र 37 वर्ष) निवासी टिकरापारा थाना सिटीकोतवाली बिलासपुर का बताया। संदेही भानू प्रताप साहू के कब्जे के वाहन ईको मारूती की तलाशी लिया गया जिससे
अल्प्राजोलम टेबलेट की 4800 नग टेबलेट कीमती 11520 रूपये व कोफुरेक्स सिरप की 35 नग शीशी कीमती 6020 रूपये व नगदी 1500 रूपये और घटना में प्रयुक्त ईको मारुती कार कीमती तीन लाख रूपये एवं संदेही लक्ष्मी नारायण दास मानिकपुरी के कब्जे से अल्प्राजोलम टेबलेट की 3600 नग टेबलेट कीमती 8640 रूपये व कोफुरेक्स सिरप की 25 नग शीशी कीमती 4300 रूपये कुल जुमला 331980 रूपये को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही में जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि शैलेन्द्र सिंह , आरक्षक पवन बंजारे , राजेन्द्र कुमार , प्रहलाद जोशी , सज्जू अली , अजय ठाकुर की विशेष भूमिका रही है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन