Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नाग की रंगोली बना आर्टिस्ट ने दी नागपंचमी की बधाई

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 3, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - जिले के सक्ती विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदा के आर्टिस्ट राजकुमार यादव ने आज नागपंचमी पर नाग की रंगोली बनाकर प्रदेशवासियों को नागपंचमी की बधाई दी है। वे अपनी इस कलाकृति के माध्यम से लोगों को जियो और जीने दो का संदेश दे रहे हैं। उनकी यह कलाकृति आकर्षण का केन्द्र बनी हुई। लोग अपने कैमरे व सेलफोन में इस कलाकृति के सामने अपनी सेल्फी लेते हुये नजर आये। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग इस रंगोली को शेयर कर राजकुमार के कलाकृति की प्रशंसा कर रहे हैं। इस संबंध में राजकुमार यादव (32 वर्षीय) ने विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि वे दो भाईयों और एक बहन में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकी पढ़ाई हरदा में करने के बाद परसदा से दसवीं उत्तीर्ण किया है। इस दौरान वे स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लेते रहते थे। मुझे बचपन से ही पेंटिंग का शौक और इसमें गहरी रुचि थी। मुझे पेंटिंग का मार्गदर्शन राज आर्ट एवं वीरू आर्ट केरीबंधा से मिला। मुझे एम०एस० धोनी की पेंटिंग में रोटरी क्लब रायगढ़ द्वारा प्रथम पुरस्कार मिला। पेंटिंग के अलावा रंगोली बनाना भी मुझे बहुत पसंद है , इसकी प्रेरणा मुझे वर्ष 2020 में बसना महासमुंद निवासी वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर शिवा मानिकपुरी से मिला और मैंने पेंटिंग के साथ ही साथ रंगोली में भी अभ्यास करना शुरू किया। महागौरा गौरी महोत्सव बरगढ़ रंगोली प्रतियोगिता में एक सौ से भी ज्यादा प्रतिभागियों में मुझे प्रथम पुरस्कार मिला। इसके बाद मैंने सभी त्यौहारों एवं राष्ट्रीय पर्व में अपने द्वारा बनाये रंगोली या पेंटिंग के कलाकारी से शुभकामनायें देना शुरू किया। उन्होंने बताया कि थ्रीडी रंगोली बनाने में दो से तीन घंटा और पोर्टैट रंगोली बनाने में कार्य के हिसाब से चौबीस से छत्तीस घंटा लग जाता है। मैंने कोरोनाकाल में चित्रकारी भी किया है , मेरी चित्रकारी को देखकर सभी दर्शक मेरी प्रशंसा करते हुये उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं , इसके लियै मैं उन सभी का आभारी हूँ। भविष्य में मेरे द्वारा पेंटिंग कार्य को और अधिक बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वे विगत आठ वर्षों से हर दिवाली में ऊं शांति आश्रम सक्ती में लक्ष्मी माता का मूर्ति भी बनाते आ रहे हैं। इस कलाकारी काम में पिता रमहैया यादव सहित उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उनके दिली इच्छा के बारे में पूछने पर राजकुमार यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल कार्यकाल पूर्ण होने पर या सीएम बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर भूपेश बघेल की आलमकद प्रतिमा बनाने की उनकी हार्दिक इच्छा है। अगर संभव हुआ तो यह कार्य मैं सीएम की उपस्थिति में करना चाहूंगा। मैं अपने गांव , जिला और प्रदेश का नाम अपने कलाकारी के माध्यम से बहुत आगे बढ़ाना चाहता हूं l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें