Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुरी शंकराचार्य जी की उद्घोषणा अनुरूप भारत शीघ्र हिन्दू राष्ट्र उद्भासित होगा - झम्मन शास्त्री

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - हमारे मठ , मन्दिरों को शिक्षा , रक्षा , संस्कृति , सेवा , धर्म और मोक्ष के संस्थान के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता है। सुसंस्कृत , सुशिक्षित , सुरक्षित , सम्पन्न , सेवा परायण , स्वस्थ और सर्वहितप्रद व्यक्ति तथा समाज की संरचना वेदादि शास्त्र सम्मत राजनीति की सार्वभौम परिभाषा है , इसे विश्वस्तर पर ख्यापित करने की आवश्यकता है। यह संकल्प संगठन में धर्मनिष्ठ एवं राष्ट्रभक्त व्यक्तियों के चयन , प्रशिक्षण और नियोजन से क्रियान्वित किया जा सकेगा जिससे कि धर्मनियन्त्रित पक्षपातविहीन शोषणविनिर्मुक्त सर्वहितप्रद सनातन शासनतन्त्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके। उपरोक्त उद्गार आचार्य प्रवर पं. झम्मन शास्त्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष पीठपरिषद् , छत्तीसगढ़ चाम्पा नगर में धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्य वाहिनी - आनन्द वाहिनी जिला जांजगीर चाम्पा के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किये l गौरतलब है कि ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी , आनन्द वाहिनी महाराजश्री के उद्घोषणा के अनुरूप हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिये पूरे राष्ट्र में सक्रियता पूर्वक संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी के द्वारा प्रदत्त संगठनात्मक सूत्र के परिपालन में प्रत्येक नगर , ब्लॉक एवं जिले को पांच प्रक्षेत्र में विभक्त कर पीठपरिषद् आनन्द वाहिनी के मार्गदर्शन में आदित्य वाहिनी की सेना तैयार कर उन्हें प्रशिक्षित कर अपने अपने क्षेत्रों में हिन्दू राष्ट्र निर्माण के महाभियान में नियोजित किया जा रहा है। सरस्वती शिशु मन्दिर चाम्पा में आयोजित क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में आनन्दवाहिनी राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी ने प्रतिदिन सवा घंटे भगवत् आराधना से ऊर्जा प्राप्त कर हिन्दू राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आदित्यवाहिनी के सदस्यों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष पीठपरिषद् वीरेन्द्र शर्मा , प्रांतीय कार्यक्रम संयोजक संदीप पांडेय , रायपुर आदित्य वाहिनी जिलाध्यक्ष उत्तम शर्मा , गरियाबंद -- महासमुंद आदित्य वाहिनी प्रभारी हितेन्द्र तिवारी ने सूत्रात्मक रूप से संगठन संचालन हेतु सफलता के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया। संगठन प्रमुख आचार्य शास्त्री ने जिला संगठन के सुझाव पर जिले के विभिन्न प्रक्षेत्रों के प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। चाम्पा नगर के पूर्वी क्षेत्र में शशांक तिवारी , उत्तर क्षेत्र में दिलीप पांडे , पश्चिम क्षेत्र में विकास सोनी , दक्षिण क्षेत्र में देवव्रत देवांगन , मध्य क्षेत्र में ललित दुबे को , पीआइएल क्षेत्र में प्रणेश शर्मा और केदार मिश्रा को नगर प्रमुख का प्रभार दिया गया तथा चंद्रशेखर पांडेय को जिला संगठन प्रभारी एवं शैलेष शर्मा को चाम्पा नगर तथा समीपस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लिये संगठन प्रभारी का दायित्व प्रदान किया गया। बम्हनीडीह ब्लॉक में हरीश पांडेय , पामगढ़ में साकेत मिश्रा , नवागढ़ में निमिष सोनी, अकलतरा में पीयूष चतुर्वेदी , बलौदा में अशोक शर्मा तथा जांजगीर नगर में राज गौरव गोयल को प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर पीठपरिषद् मार्गदर्शक मंडल के रूप में डाॅ०जी०पी० दुबे , महेन्द्र गुप्ता , मोहन द्विवेदी , गणेश श्रीवास , लीलेश्वर तिवारी , भालचंद तिवारी , गोरेलाल पाठक , जगन्नाथ पाठक , राजेश पाठक , दामोदर तिवारी , भूपेन्द्र ठाकुर , उदयचंद देवांगन ,रमेश शर्मा , धर्मा सोनी , ब्रज किशोर राय, वेद प्रकाश तिवारी, जांजगीर से नंद किशोर अग्रवाल , राजेश अग्रवाल कोरबा से अरूण शर्मा , रायगढ़ से नेत्रानंद मिश्रा एवं आनन्द वाहिनी से संगीता दीवान , पद्मा शर्मा , शैल पांडेय ,जांजगीर से अंजू दीवान , पामगढ़ से मीरा मिश्रा तथा आदित्य वाहिनी से पुरुषोत्तम शर्मा , अरविंद तिवारी , योगेश पाठक , नीलमणि गौरहा , योगेन्द्र तिवारी , शैलेन्द्र तिवारी , ब्रजेन्द्र गौरहा , अजय मिश्रा , धनजी देवांगन , शिवशंकर सोनी , राजेश द्विवेदी ,बजरंग देवांगन , महेश देवांगन , उमाशंकर अग्रवाल , आदर्श मिश्रा , विपिन मिश्रा , वीरेन्द्र तिवारी ,रंजय सिंह ,उदयबंद से नवलकिशोर पांडेय उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण शिविर में आदित्य वाहिनी जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सोनी , सचिव शांति लाल सोनी ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुये संगठन विस्तार के कार्य में तत्पर रहने की सलाह दी। आभार प्रदर्शन पीठपरिषद् प्रदेश महामंत्री पद्मेश शर्मा एवं संचालन पीठपरिषद् उपाध्यक्ष प्रो० बी० डी० दीवान ने किया l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें