Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुरी शंकराचार्य संगठन द्वारा की गई हनुमत् आराधना

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न स्थानों में हिन्दू राष्ट्र संघ निर्माण के संकल्प के साथ सुंदरकांड , हनुमान चालीसा पाठ , भजन , कीर्तन , भंडारा का सामूहिक रूप से आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आदित्यवाहिनी एवं आनन्दवाहिनी इकाई चाम्पा के द्वारा अलग अलग स्थानों पर हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन प्रस्तुत किया गया। आदित्यवाहिनी द्वारा श्री पंचमुखी मंदिर रामबांधा तालाब तथा आनन्दवाहिनी द्वारा शांतिनगर श्रीत्रियोगीनारायण मंदिर में दक्षिण मुखी बजरंग बली प्राण में हनुमत् आराधना की गई। इस अवसर पर पद्मेश शर्मा , लीलेश्वर तिवारी , सिद्धनाथ सोनी , शांतिलाल सोनी , धरमा सोनी , रजनी सोनी , वृन्दा सोनी , उमा सोनी , सुशीला सोनी , अनुसूईया सोनी , सेवती सोनी , देवी स्वर्णकार , सुधा सोनी , नंदनी सोनी , साहिल तथा आचार्य पाठक , लोकनाथ राठौर , अजय मिश्रा , बी०डी० दीवान तथा कालोनीवासी उपस्थित रहे। इसी तरह जांजगीर मुख्यालय में आनन्दवाहिनी के सभी महिलाओं द्वारा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड , हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अंजू दीवान , पूनम गौरहा , सुचिता मिश्रा , रमा शुक्ला , गोदावरी मिश्रा , मंदाकिनी मिश्रा , सरोजनी शुक्ला , कामिनी यादव , संध्या पाठक , विमला तिवारी और सभी बहनों द्वारा आरती प्रसाद के साथ समापन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें