: पुलिस कप्तान अंकिता पांडेय द्वारा की गई अपराध समीक्षा बैठक
Mukesh Kumar Bharti
Fri, Nov 18, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई - पुलिस कप्तान खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा आज अपराध समीक्षा बैठक की गई। जिसमें पेंडिंग अपराधों को निकाल कर गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये।तत्पश्चात पुलिस अधिक्षक द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त कर भारतीय नेवी में चयनि युवक को प्रोत्साहित किया गया।
इस संबंध में पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा भापुसे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पांडे , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लाल चंद मोहले , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खांडे की उपस्थिति में जिले के समस्त थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें थानों के समस्त अपराधों , शिकायतों , मर्ग , गुम इंसान के त्वरित निकाल हेतु क्रमशः थाना वार प्रत्येक केस पर गंभीरता से चर्चा एवं समीक्षा किया गया। इसके अलावा अधीनस्थ अधिकारियों को विधिवत निराकरण हेतु सख्त निर्देश दिये गये। जिसमें विशेष तौर पर अवैध शराब , जुआ सट्टा एवं किसी भी प्रकार का अन्य मादक पदार्थों का विक्रय एवं अवैध धान परिवहन पर कड़ाई से कार्यवाही करने हिदायत दी गई। इसके साथ ही साथ जिले एवं राज्य स्तर पर जिले एवं राज्य स्तर
पर चलाये जा रहे मुहिम हमारी बेटी हमर मान , चलित थाना , सामुदायिक पुलिसिंग तथा नगर एवं ग्रामीण इलाकों में सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से अपराधों पर निगरानी एवं नियंत्रण हेतु निर्देश दिये गये। क्राइम मीटिंग के पश्चात माननीया पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी गातापार जितेन्द्र डहेरिया द्वारा संचालित यूथ क्लब मुड़ी पार के पुलिस भर्ती , वायु सेना भर्ती , नेवी भर्ती , पैरा मिलिट्री भर्ती इत्यादि हेतु नि:शुल्क चलाये जा रहे प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागियों में से अखिलेश साहू का भारतीय नेवी में चयन होने पर क्लब के सभी बालक एवं बालिकायें स्व सफुर्त माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने पुष्पगुच्छ , शाल एवं श्रीफल लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे , जिनका पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया एवं चयनित अभ्यर्थी को मोमेंटो प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन