Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुलिस महानिरीक्षक ने ली दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 26, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर बद्री नारायण मीणा द्वारा बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों के आपराधिक प्रकरणों में माननीय न्यायालयों से हुई दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा हेतु जिलों के अभियोजन अधिकारियों की उपस्थिति में आज रेंज कार्यालय बिलासपुर में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में माह अक्टूबर 2022 तक की स्थिति में कुल 558 दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा की गई , जिसमें आरोपी के दोषमुक्त होने के संबंध में अभियोजन एवं विवेचना में पाई खामियों के संबंध में चर्चायं हुई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा माननीय न्यायालयों से पारित दोषमुक्त निर्णय के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आरोपी के दोषमुक्त होने के कारणों एवं विवेचना में पाई खामियों को चिन्हांकित करते हुए विवेचना के स्तर पर सुधार हेतु अभियोजन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने तथा त्रुटिकर्ता की जिम्मेदारी निर्धारित कर दोषियों के विरूद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने पर बल दिया गया। चिन्हित अपराध योजना के तहत अधिक-से-अधिक गंभीर अपराधों को चिन्हांकित कर ऐसे प्रकरणों की विवेचना स्तर से ही समीक्षा प्रारंभ कर दोषसिद्धि के लक्ष्य प्राप्ति के लिये सभी अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही जिन प्रकरणों में प्रार्थी/गवाहों एवं पीड़ितों के पक्षद्रोही होने के कारण प्रकरण दोषमुक्त हो रहे हैं, उन प्रकरणों में पक्षद्रोही गवाहों के विरूद्ध भी कार्यवाही करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा समंस/वारंट की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित कराने हेतु अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिये गये। वहीं विवेचना के स्तर में सुधार हेतु विवेचकों को समय-समय पर प्रशिक्षित किये जाने हेतु अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया। इस समीक्षा बैठक में संयुक्त संचालक अभियोजन श्रीमती मंगला मिश्रा , उप संचालक अभियोजन जॉंजगीर-चाम्पा माखनलाल पाण्डेय , उप संचालक अभियोजन बिलासपुर श्यामलाल पटेल , उप संचालक अभियोजन कोरबा ए०बी०गुरू , प्रभारी उप संचालक अभियोजन मुंगेली जी०एन०खाण्डेकर , जिला अभियोजन अधिकारी रायगढ़ वेदप्रकाश पटेल , सहायक अभियोजन अधिकारी कोरबा यादराम जायसवाल , सहायक अभियोजन अधिकारी सक्ती अरविंद जायसवाल , अभियोजन अधिकारी संजीव राम सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें