Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा हेतु हमर बेटी हमर मान अभियान की होगी शुरुआत - सीएम बघेल

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 23, 2022
  अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा की दिशा में खासकर बेटियों की सुरक्षा, उनके मान सम्मान की रक्षा, उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये एक अभिनव अभियान 'हमर बेटी - हमर मान' प्रारंभ करने जा रही है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अभियान की घोषणा करते हुये ट्वीट कर बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये ’हमर बेटी-हमर मान’ अभियान प्रारंभ करने जा रही है। इस अभियान के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस समाज में बेटियां सुरक्षित और सशक्त हो, वह समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। इस अभियान के तहत राज्य की पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल, कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन देंगी और संवाद करेंगी। गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों तथा महिलाओं, युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाई जायेगी। ’हमर बेटी हमर मान’ हेल्पलाइन के लिये एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जायेगा, जिस पर शिकायत करने से प्राथमिकता पर कार्रवाई होगी। महिला संबंधी अपराधों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर महिला विवेचकों से ही करवायी जायेगी। ऐसे अपराधों की विवेचना निर्धारित समय में पूरी होकर चालान पेश हो जाये, ये सुनिश्चित करने का दायित्व आई०जी० रेंज का होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें