Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बलरामपुरबलरामपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन,,सुनी गई आम जनों की समस्याएं

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 9, 2021
बलरामपुर/// माननीय मुख्यमंत्री महोदय,छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप एवं पुलिस महानिदेशक महोदय,छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 11 बजे किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज दिनांक 8 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए,प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आवेदनों के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी/एसडीओपी को फोन के माध्यम से बात कर आवेदन पर शीघ्रातिशीघ्र विधिनुरूप कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान आवेदक सुरेश कुमार सिंह पिता रामसेवक सिंह,निवासी ग्राम जाबर,थाना-बलरामपुर के निवेशी है दोनों पैरो से दिव्यांग है,जिनके द्वारा शिकायत प्रस्तुत किया गया कि गांव के ही अनावेदकगण संगठित होकर,आवेदक की निजी भूमि में मेड़ को तोड़कर उसके सीमा में कब्जा करने के लिए तत्पर रहते हैं उक्त शासकीय भूमि पर अपना अवैध अतिक्रमण स्थापित कर चुके हैं जिस के संबंध में स्थानीय हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक को भी जानकारी है फिर भी इनके विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जा रही परेशान किया जा रहा है।आवेदक की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा तत्काल थाना प्रभारी बलरामपुर को बुला कर आवेदक के साथ थाना प्रभारी को मौके पर तत्काल भेजकर आवेदक की समस्या का समाधान करने निर्देशित किया गया। इसी प्रकार छात्र-छात्राएं एवं अन्य छात्रों के द्वारा शिक्षक अनुज गुप्ता आ.संतोष गुप्ता,निवासी दामोदरपुर (तातापानी)के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम मे शिकायत की गई। टेक्निकल एजुकेशन हेल्थ रिसर्च सेंटर तातापानी (बलरामपुर)में बच्चों से पूरी फीस लेने के बाद भी अंकसूची नहीं देने के संबंध में शिकायत की गई जिस पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा तत्काल थाना प्रभारी रामानुजगंज को फोन से कहा गया कि तत्काल मौके पर जाकर शिक्षक अनुज गुप्ता से विधिवत पूछताछ कर विधि अनुरूप कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।आवेदक छात्र-छात्राएं रिंकी यादव, संध्या सिंह, राजरानी, देवधारी सभी छात्र जनदर्शन पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के समक्ष उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशांत कतलम,उप पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र खुटे एवं मीडियाकर्मी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें