Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बलरामपुर जिला के रामचंद्रपुर विकासखंड ग्राम भंवरमाल में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Dec 2, 2021
बलरामपुर रामानुजगंज पूरे प्रदेश सहित बलरामपुर जिले में भी आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो गया है।धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे।भंवरमाल धान समिति(मंडी)में पूजा-अर्चना के बाद किसानों से लाये गये धान की खरीदी की शुरूआत की।धान सही से खरीदा की जा सके और किसानों को दिक्कत ना हो पूजा-अर्चना की गई।जिसमें रामानुगंज एस.डी.एम.एव समिति प्रबंधक राम राज गुप्ता,अरविंद दुबे(उपाध्यक्ष),वीरेंद्र सिंह (विधायक के छोटे भाई),गुलशन सिंह ,रामदयाल ,राजू गुप्ता, कामेश्वर सिंह,नरेंद्र सिंह,अरुण गुप्ता ,कार्तिक माझी सहित धान खरीदी का शुभारंभ किया गया ! सुबह से ही समितियों के पदाधिकारियों ने किसानों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना करके धान खरीदी शुरू की है।और भंवरमाल समितियों में टोकन कटा चुके किसान धान बेचने पहुंचे।भंवरमाल समिति के पदाधिकारियों ने किसानों के धान की गुणवत्ता और उसमें नमी की जांच कर धान की तौलाई की। खरीदी गई मात्रा को किसानों की ऋण पुस्तिका में दर्ज किया गया। बेचे गये धान का दाम सीधे किसानों के बैंक खातों में आज ही डिजिटल तरीके से जमा किया जायेगा। *भंवरमाल धान खरीदी के पहले दिन के लिए छ किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया* किसान धान लेकर समितियों में पहुंचना शुरू हो गये हैं।इस बार राज्य के किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी होगी।प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्ंिवटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जाएगा। समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का की खरीदी एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्ंिवटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी होगी। इसके लिए किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जायेंगे। ग्रामवार दिनवार टोकन जारी करने की व्यवस्था समिति स्तर पर निर्धारित होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें