Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर क्लब में लगी सैकड़ों की संख्या भक्तों की हाजिरी, गरबे की धुन में झुमते रहे हैं बालिकाएं

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Oct 14, 2021
प्रदेश भर में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धुमधाम से मनाया जा रहे हैं ।वहीं कोरबा जिला के उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा में भी बड़े धुमधाम से नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहे हैं । बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर क्लब सहित कई स्थानों में जैसे की सिद्धिदात्री मंदिर , चंडीमंदिर , जंगल साईड , शांतिनगर , मोंगरा बस्ती , घोड़देवा व अन्य स्थानों में शाम होते ही श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में हाजिरी दे रहे हैं वही पंडाल स्थल में गरबा नृत्य का आनंद भी ले रहे हैं । छोटे-बड़े बालिकाएं करबा नृत्य में भाग लेकर अपनी प्रतिभाएं दिखा रहे हैं । आपको बता दे कि बांकीमोंगरा क्षेत्र एसईसीएल कॉलोनी जे.आर.सी मनोरंजन मंदिर क्लब में सबसे अधिक भीड़ पहला से लेकर नवमी तक प्रतिदिन देखा गया । सार्वजनिक नवयुवक दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ( मल्लु ) व समिति के सदस्यों ने बताया कि हमारे बांकीमोंगरा के जे.आर.सी.मनोरंजन मंदिर क्लब में पिछले 50-60 वर्षों से नवरात्रि का पर्व व दशहरा उत्सव मनाया जा रहे हैं । 2020 में कोरोनाकाल कि वजह से नवरात्रि का पर्व व दशहरा उत्सव अच्छे तरिके से नहीं मना पाएं । लेकिन इस साल 2021 अक्टूबर माह में नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवरात्रि के पर्व बड़े ही धुमधाम से मनाया जा रहे है । रोजाना सैकड़ों की संख्या भक्त मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं साथ ही छोटे-बड़े बालिकाओं द्वारा करबा नृत्य किया जा रहे हैं जहां आसपास के लोग भारी संख्या में देखने पहुंच रहे हैं । एसईसीएल ने छोड़ा साथ , युवाओं ने नगरवासियों का लिए मदद समिति के सदस्यों ने बताया की बांकीमोंगरा मनोरंजन मंदिर क्लब दुर्गा पंडाल पर लगभग 56-57 वर्ष 1964 में एसईसीएल की कोयला गलाने प्रारंभ हुई थी तब से बांकी मेन माइंस द्वारा यहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता था । लेकिन इसी बीच 2005 मेंं बांकीमोंगरा एसईई ने दुर्गा पूजा करवाने से अपना हाथ पीछे कर लिया तभी बांकीमोंगरा कॉलोनी के युवाओं ने सार्वजनिक नवयुवक दुर्गा समिति के नाम से पूजा करवाना प्रारंभ करवाया । जहां प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रशासन का नियमों का पालन करते हुए मनाया जा रहे हैं । साथ नवयुवक समिति के साथ साथ नगरवासियों का भी सहयोग मिला नवयुवक समिति द्वारा बांकीमोंगरा क्षेत्रों जाकर चंदा लिया गया जिसमें सभी चंदा देकर सहयोग किये जिसके आज बहुत ही बढिया नवरात्रि का पर्व मनाया गया । रोजाना सैकड़ों की संख्या में भक्तों का हाजिरी लग रहे हैं मां के दरबार कोरोनाकाल को देखने हुई प्रशासन ने कई निमयों का शर्तों का पालन करते हुए नवरात्रि पर्व दशहरा उत्सव मनाने का आदेश दिये हैं । वहीं दुर्गा पंडाल में या सार्वजनिक स्थानों में भीड़ इकट्ठा नहीं करना है । लेकिन यहाँ पर मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त इकठ्ठे हो रहे हैं दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंचे कुछ लोगों से सवाल किया गया कोरोनाकाल की वजह से मास्क व शोशल डिस्टेसिंग पालन नहीं क्यों नहीं कर रहे है । तभी लोगों ने कहा कि सब माता रानी आदिशक्ति मां नव दुर्गा के ऊपर छोड़ दिये हैं । रोजाना दर्शन करने आते हैं और मां से दुआएं करते हैं कि आने वाले समय में और भी इससे जोरदार व भव्य रुप से नवरात्रि का पर्व व दशहरा उत्सव मनाये जा सके । 12-15का रावण दहन होगा मनोरंजन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बनाए गये रावण का पुतला दहन दशहरा के दिन किया जाएगा रावण 12-15 फिट का बनाया जा रहे हैं । प्रतिदिन हो रहे है भोग वितरण बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर क्लब में पहला दिन से नवमी तक खिचड़ी , पुड़ी , बुंदी , खिर , लाई जैसे अनेक प्रकार के अलग अलग दिन भोग प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें नव दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किये वही पंडाल के समीप करबा नृत्य का आंनद भी लिया है । मनोरंजन मंदिर सहित अनेक स्थानों में नवरात्र की रही धुम कोरबा जिला के साथ साथ उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा में भी इस साल नवरात्र की धुम रही आदिशक्ति नव दुर्गा पंडाल के समीप संस्कृति कार्यक्रम , जगराता , भजन-किर्तन सहित कई कार्यक्रम भी किया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें