Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भूपेश सरकार सब कुछ लूट लेना चाहती है - नारायण चंदेल

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 26, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर - गत दिवस भूपेश सरकार द्वारा केन्द्रीय वित्तमंत्री से रुपयों की मांग करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा - कांग्रेस ने स्वयं ही साबित कर दिया कि वे झूठे हैं। लगातार कांग्रेस यह कहती रही कि केंद्र उनके 55 हजार करोड़ नहीं दे रहा है लेकिन अब वह बकाया 07 हजार करोड़ पहुंच गया। यानि 48 हजार करोड़ रुपये का झूठा बकाया राज्य ने जनता के सामने रखा था , इसके लिए कांग्रेस को तुरंत माफी मांगनी चाहिये। राज्य ने पेंशन के लिये 17,240 करोड़ की मांग की है , उसे बकाया नहीं बताया जा सकता। कर्मचारियों के हितों में घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस सरकार पहले कर्मचारियों का डीए बढ़ाये। नेता प्रतिपक्ष ने कहा राज्य की भूपेश सरकार चार साल से केंद्र पर केवल आरोप लगा रही है। लेकिन उसके बावजूद केंद्र सरकार ने चार वर्षों में भूपेश सरकार को लगभग एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये दिये हैं। जो धान की खरीदी राज्य करता है अगर केंद्र चांवल ना खरीदे तो यह संभव ही नहीं। राज्य ने जितना धान एजेंसी के रूप में खरीदा उससे बना पूरा चांवल केंद्र ने खरीदा है। जिसकी राशि चार वर्षों की 65 हजार करोड़ की है। राज्य ने स्वयं महज चार वर्षो में 60 हजार करोड़ का भारी कर्ज लिया है। राज्य की जनता ने भी राज्य को अलग से टैक्स व अन्य माध्यमों से लगभग एक लाख पचास हजार करोड़ की राशि दी है। आखिर इतना पैसा गया कहां ? क्या सब दिल्ली भेज दिया गया ? जनता को तो कुछ नही मिला। नेता प्रतिपक्ष ने कहा सरकार को कर्मचारियों की चिंता है तो पहले उनका महंगाई भत्ता बढ़ाये एवं जो नियोक्ता का अंशदान होता है वह देना शुरु करें और इस बात का उत्तर दे कि जैसे उसने लाखों-करोड़ों रूपये की लूट कर दी है। क्या कर्मचारियों के हक का पैसा जो उन्हें भविष्य में मिलने वाला है उसे भी लूटने का इरादा रखती है। क्योंकि ये पैसा उसे कर्मचारियों को अभी नहीं देना है तो क्या कांग्रेस पैसा लेकर , फिर से चुनाव में खर्चा करना चाहती है या दिल्ली में अपने आकाओं को भेजना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि कर्मचारियों के हक का पैसा केंद्र सरकार के पास सुरक्षित है और उन्हें ही मिलेगा , कांग्रेस उसे लूट नहीं सकती।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें