Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मछुआ आरक्षण को लेकर निषाद पार्टी का एक दिवसीय धरना,जांजगीर के कचहरी चौक से एसडीएम कार्यालय तक भारी संख्या में निकली रैली

एंकर - जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में निषाद पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। निषाद पार्टी ने मछुआ आरक्षण को लेकर सरकार द्वारा पूर्व में किए गए वादे को याद दिलाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छ ग प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पूर्व में किए अपने वादे को याद दिलाते हुए कहा की 2018 में दुर्ग के अंजोरा नामक स्थान में मछुआरा जन जागरण सम्मेलन में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष(वर्तमान मुख्यमंत्री) श्री भूपेश बघेल ने मछुआरा आरक्षण देने की घोषणा की थी जिसकी सहमति तत्कालीन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने भी दी थी । छ ग में काग्रेस की सरकार बनने के बाद भी उन्होंने(भूपेश बघेल) सन् 2019 के जनवरी में रायपुर में एवं फरवरी में अपने विधानसभा पाटन के भोथरी नामक स्थान में भी मछुआरा आरक्षण की घोषणा की थी। वहींं लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत ने भी मछुआरा समाज को आरक्षण देने की घोषणा बलौदा बाजार-भांठापारा जिले के भटगांव नगर में कहरा समाज के प्रांतीय अधिवेशन में की थी। निषाद पार्टी के जांजगीर जिलाध्यक्ष बसंत कैवर्त्य ने बताया कि समय समय पर समाज द्वारा छ ग के विभिन्न जिलों में ज्ञापन, धरना के माध्यम से सरकार को अपने किए वादे को याद दिलाते आ रहे हैं। वहीं बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामसागर कैवर्त एवं प्रदेश सचिव इन्नल निषाद ने कहा कि समाज को एकजुट कर अपने हक की लड़ाई के लिए 12% मछुआ आरक्षण की मांग तब तक करेंगे जब तक आरक्षण न मिले । धरना प्रदर्शन के बाद निषाद पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण प्रदेश उपाध्यक्ष हजारी लाल कैवर्त के साथ एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे । साथ में शांति कुमार कैवर्त्य के साथ विभिन्न पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें