Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मानसिक स्वास्थ्य की सुदृढ़ता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 8, 2021
० आवश्यक बिंदुओं पर दी विस्तृत जानकारी राजनांदगांव। हेमंत वर्मा ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ़ मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टोरेंट प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया गया जिसमें सभी विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रमुखता से शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी व डीपीएम गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत निम्हांस बेंगलुरु के सहयोग से संचालित अंतर्गत टोरेंट प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किए गए प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में निम्हांस बेंगलुरु की डा. मोनिका ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मानसिक रोग की पहचान एवं स्क्रीनिंग व काउंसिलिंग के साथ-साथ साईकोसोशल इंटरवेंशन एवं मरीजों के रेफरल को सुदृढ़ किए जाने के विषय में जानकारी दी। डा. मोनिका ठाकुर ने कहा, मानसिक स्वास्थ्य देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार रोग या दुर्बलता का उपचार, शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक तरीकों से अच्छी तरह से किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य को परिभाषित करने में यह कहा जा सकता है कि इससे एक व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का पता चलता है। यह आत्म-विश्वास आता है कि वह जीवन के तनाव के साथ सामना कर सकते हैं। वहीं इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कहा, सकारात्मक अर्थ में यह भी माना जा सकता है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधित दुविधा से लड़कर और जीतकर मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति अच्छी तरह से किसी भी कार्य को कर सकता है। यानी स्वस्थ्य मानसिक स्वास्थ्य एक समुदाय के प्रभावी संचालन की नींव है। मानसिक स्वास्थ्य का संबंध बर्ताव से जुड़ा है और उसे शारीरिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता का मूल समझा जाता है। प्रशिक्षण आयोजन में डॉ. सुमी जैन, राज्य कार्यक्रम समन्वयक गैर संचारी रोग का विशेष योगदान रहा। बाक्स... सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण में बताया ० मानसिक रोग से ग्रसित मरीजों की पहचान करना। ० स्क्रीनिंग काउंसिलिंग। ० रेफर व फालोअप। बाक्स... मानसिक रोग से जुड़ी आवश्यक जानकारी ० शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य का निकट संबंध है। ० मानसिक विकार व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी बर्तावों जैसे, समझदारी से भोजन करने, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, सुरक्षित यौन व्यवहार, मद्य और धूम्रपान, चिकित्सकीय उपचारों का पालन करने आदि को प्रभावित करते हैं। ० मानसिक अस्वस्थता के कारण सामाजिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं जैसे, बेरोजगार, बिखरे हुए परिवार, गरीबी, नशीले पदार्थों का दुर्व्यसन और संबंधित अपराध। ० मानसिक अस्वस्थता रोगनिरोधक क्रियाशीलता के ह्रास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ० अवसाद से ग्रस्त चिकित्सकीय रोगियों का हश्र बिना अवसाद से ग्रस्त रोगियों से अधिक बुरा होता है। ० लंबे चलने वाले रोग जैसे-मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग अवसाद के जोखिम को बढ़ाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें