Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें - एसपी विजय अग्रवाल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में अहम बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से थानों में लंबित अपराधों , मर्ग एवं शिकायतों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में ऐसे विवेचक को बुलाया गया जिनके पास अपराध , मर्ग और शिकायत अधिक मात्रा में लंबित है। प्रत्येक अपराध की समीक्षा पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई। बैठक में जिन अपराधों के निराकरण के विषय में शंका थी अथवा लाइन ऑफ एक्शन को लेकर कोई गाइडेंस की आवश्यकता थी , उन सभी को दूर किया गया। साथ ही शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुये चोरी की आशंकाओं के मद्देनजर रात्रि गश्त मजबूत करने की भी हिदायत दी गई। इसके अलावा धारा 363 भादवि के गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा दस्तयाब करने और दस्तयबी के लिये दस विशेष टीमों का गठन कर टीमों को बाहर तत्काल भेजने हेतु भी निर्देशित किया गया। लघु अधिनियम और विविध अपराधों का निराकरण एक सप्ताह से पंद्रह दिनों की अवधि के अंदर करने हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी सहित सभी राजपत्रित अधिकारीगण एवं सभी थाना और चौकी से आये विवेचकगण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें