Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: लरंगसाय PG कॉलेज रामानुजगंज के स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप,रामानुजगंज में प्राचार्य का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 9, 2021
रामानुजगंज--///---लरंगसाय PG कॉलेज लगातार सुर्खियों में बना हुआ है हमेशा अलग-अलग तरह के मामले सामने आते रहते हैं बीते शनिवार दोपहर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने रामानुजगंज थाना पहुंचकर लरंगसाय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ.आर बी सोनवानी के विरुद्ध लिखित में आवेदन देकर अपराध पंजीबद्ध करने कि मांग की थी और एस.डी.एम कार्यालय मे काला पट्टी पहनकरछात्र-छात्राओं द्वारा ज्ञापन देने पहुंचे।एव प्रिंसिपल डॉ आर बी सोनवानी के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की गई।महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने आरोप लगाते हुए स्थानीय मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि लरंगसाय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डा.आर बी सोनवानी राजनीतिक विज्ञान विभाग के संविदा सहायक प्राध्यापक प्रवीण सिंह को हटाकर उनके स्थान पर किसी अन्य प्राध्यापक को नियुक्त करने को लेकर छात्र छात्राओं पर दबाव बना रहे थे और परीक्षा में फेल करने कैरियर खराब करने कि धमकी देते हुए अपमानजनक दुर्व्यवहार का आरोप लगा है जिसके बाद यह पुरा मामला छात्र-छात्राओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है। *प्रिंसिपल ने कहा,आरोप तथ्यहीन* इस मामले पर जब महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ आर बी सोनवानी से बात की तो उन्होंने कहा कि उनपर लगाए जा रहे सभी आरोप तथ्यहीन है महाविद्यालय कि छवि खराब करने कि कोशिश कि जा रही है। रामानुजगंज में प्राचार्य का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें