Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई आयोजित

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Oct 4, 2021
दिनांक 2/10/21 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं कर्मचारियों एवं छात्राओं के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सद्भावना रैली निकाली गई। इसके पश्चात विद्यालय में प्राचार्य महोदया डॉ श्रीमती निरुपमा तिवारी एवं प्रधान पाठक श्री राजेश राय के द्वारा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला एवं पुष्प अर्पित की गई। विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं,छात्राओं एवं स्काउट गाइड की छात्राओं के द्वारा पुष्प अर्पित की गई।तत्पश्चात उद्बोधन स्वरूप विद्यालय के प्राचार्य महोदया एवं प्रधान पाठक जी के द्वारा दोनों महापुरुषों के जीवन के कुछ खास प्रेरणादायक पहलुओं को बताया गया। कार्यक्रम के इसी कड़ी में विद्यालय में वृक्षारोपण, स्वच्छता पर निबंध,नारा एवं चित्रकला का आयोजन किया गया। मंच संचालन विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती उर्मिला राठौर एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती इंदु प्रसाद के द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें