: शिक्षक कला व साहित्य अकादमी द्वारा शिकसा ईद मिलन का हुआ आयोजन
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Oct 20, 2021
शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ईद मिलाद उनवी के पावन अवसर पर शिकसा ईद मिलन का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व अध्यक्षता टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली जांजगीर व सलाहकार शिकसा छ.ग के उपस्थिति में हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एनुका शार्वा व्याख्याता डौडीलोहारा बालोद व मंजूषा नायर व्याख्याता अरदा कोरबा , राजगीत- युगेश्वरी साहू- सहायक शिक्षक , पवनी बलौदाबाजार विशेष प्रस्तुति आरिफ खान शिक्षक- दुर्ग व आरिफ नाईट दुर्ग की रही । कार्यक्रम मे सर्वप्रथम संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस ने ईद मिलन पर बात रखे । तदपश्चात प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल , संयुक्त सचिव बोधीराम साहू ,संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार रत्नाकर , संरक्षक सूरज श्रीवास ने उदबोधन मे कहा कि शिकसा ही एक ऐसा मंच है जहां सभी जाति धर्म एवं पर्व का ध्यान रखते हुए निरंतर आयोजन हो रहा है । कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने अपने विचार में शिकसा के कार्य का तारीफ करते हुए बधाई दिये । कार्यक्रम में रशीदा बानो -सहायक शिक्षक बिझिंरा कोरबा, कैशरीन बेग- व्याख्याता भंडेरा बालोद , शाइस्ता Bsp इंग्लिश मीडियम स्कूल सेक्टर 01, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग , घनश्याम प्रसाद श्रीवास सहा. शिक्षक बालकोनगर कोरबा , देविका यादव कक्षा चौथी डभरा जांजगीर, मंजूषा नायर व्याख्याता अरदा कोरबा, कौशिल्या खुराना व्याख्याता अरदा कोरबा, डाॅ.प्रतिभा जायसवाल सहा. शिक्षक अरदा कोरबा , दिनेश दुबे उ.व.शि तखतपुर बिलासपुर,राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता सेमरिया विजय लक्ष्मी मिश्रा , व्याख्याता हरनमुड़ी कोरबा , शिव कुमार साहू सहायक शिक्षक , नवागांव कला कोरबा , विजय कुमार प्रधान सहायक शिक्षक अमोदा जांजगीर विनोद कुमार सिंह से.नि.प्राचार्य सरगबुदिया कोरबा आदि गीत व कव्वाली की प्रस्तुति दिया । कार्यक्रम का संचालन जब्बार खान"समीर" राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक सिरियाडीह बलौदाबाजार व आभार प्रर्दशन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन आस ने किया। इस अवसर पर जमुना देवी गढ़ेवाल, उमेश कुमार दुबे,श्वेता सोनी, महेत्तर लाल देवांगन, द्रोपदी साहू, देशबंधु शर्मा, सुनीता साहू, खुशबू जैन,देवनारायण राज, गोविंद जायसवाल, हिमांशी गजपाल, प्रतिभा यादव,चन्द्र मोहन श्रीवास, अशोक लोधी,टीकाराम ठाकुर,शांति थवाईत, कांति यादव सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन