Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शीत कालीन विधानसभा सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष,कोरबा जिलाध्यक्ष, कोरबा महासचिव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Nov 25, 2021
रायपुर/ कोरबा /बिलासपुर-: प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून की लड़ाई को लगातार जारी रखे हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने सरकार को इस शीत कालीन सत्र पर विधानसभा में कानून को लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय जिला,ब्लॉक में पत्रकारों द्वारा ज्ञापन सौंपा जा रहा है । इसी कड़ी में कोरबा एडिशनल कलेक्टर कोरबा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की श्रीमान मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की पुरानी मांग को आपकी सरकार ने आगे बढ़ाते हुए इसे बनाने की बात स्वीकार की थी । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति का गठन कर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है जिसे समिति द्वारा शासन को सौप दिया । साथ ही साथ सरकार द्वारा दावा आपत्ति हेतु वेब साइड में भी अपलोड कर दिया गया । विधानसभा सत्र आते गए और निकलते गए पर सरकार द्वारा विधानसभा में चर्चा कराकर पास कराने की रुचि नही दिखाई । ढाई साल से ज्यादा गुजर गए पर सरकार अपना वादा पूरा करते हुए नही दिख रही है । आप से अनुरोध है कि अब विलंब नही करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को विधानसभा में 13 दिसम्बर से शुरू होने वाले शीत कालीन सत्र पर चर्चा कर कानूनी रूप दिया जाये । श्रीमान 13 दिसम्बर के पहले शीत कालीन सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून ड्राफ्ट को रखे जाने की घोषणा कर दी जाए जिससे पत्रकार जगत में सरकार के प्रति जो अविश्वास है उसे विश्वास हो सके अन्यथा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ को प्रदेश के पत्रकार साथियों के साथ मुख्यमंत्री हाउस के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आपकी होगी । ज्ञापन देने वालो में अ. भा. पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहू, जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, महासचिव अरुण सांडे, जिला संयोजक अजय राय, दिव्येन्दु मृधा, राहुल गुप्ता, विक्की निर्मलकर, बालकृष्ण राय , रावल जयराज लाल , अविनाश कर्ष , मनोज यादव , पवन तिवारी , दीपक गुप्ता, सुरित देवांगन, शत्रुघ्न साहू पत्रकार साथी उपस्थित थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें